सुराज्य अभियान की योगी आदित्यनाथजी से मांग !
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – हिन्दू जनजागृति समिति के सुराज्य अभियान की ओर से यहां के जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी से मांग की गई कि ‘डिजिटल व्यसन की बढती समस्या को रोकने के लिए कर्नाटक की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी छात्रों का पढाई के अतिरिक्त ‘स्क्रीन टाइम’ प्रतिदिन १ घंटा सीमित किया जाए और शाम ७ बजे के उपरांत इंटरनेट के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाए ।’
कर्नाटक सरकार के अनुसार, लगभग २५ प्रतिशत किशोर इंटरनेट के आदी हैं । इसके कारण नींद की कमी, चिंता और एकाग्रता में कमी (लक्ष्य विचलित होना) जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं । इसी पृष्ठभूमि पर, कर्नाटक सरकार द्वारा छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह नीति निर्धारित की गई है । गोवा सरकार भी १६ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है और इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए एक समिति नियुक्त किए जाने की भी चर्चा है ।

आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।