ओडिशा में तापमान ४४.६ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा !

नई दिल्ली – देश के आधे से अधिक राज्यों में भीषण गर्मी एवं लू का प्रभाव शुरू है । बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ, ओडिशा, उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में तापमान ४० से ४५ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है । ओडिशा के झारसुगुडा में ४४.६ डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश में सर्वाधिक रहा । गर्मी की तीव्रता को देखते हुए ओडिशा सरकार ने दोपहर के समय जनगणना प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया है ।
- दिल्ली के स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ प्रणाली लागू की जाएगी, जिसके अंतर्गत प्रत्येक ४५ से ६० मिनट में घंटी बजाकर विद्यार्थियों को पानी पीने की याद दिलाई जाएगी ।
- भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले ४ से ५ दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य तथा पूर्व भारत के अधिकांश भागों में लू की स्थिति बनी रह सकती है ।
- पंजाब, हरियाणा तथा दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में २४ एवं २५ अप्रैल को लू चलने की संभावना है ।
- उत्तर प्रदेश में २५ अप्रैल तथा मध्य प्रदेश में २६ अप्रैल को लू की स्थिति रहने की आशंका है ।
- महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ में २४ से २७ अप्रैल के मध्य लू का प्रभाव रहेगा, जबकि पश्चिम बंगाल, बिहार एवं झारखंड में भी लू चलने की संभावना है ।
- हरियाणा, चंडीगढ, दिल्ली, ओडिशा तथा गोवा में रात के समय भी गर्मी बनी रह सकती है ।
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !