गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी का वक्तव्य

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) – गाय का दूध प्रकृति एवं दैवीय उपहार के समान है । जो लोग गोमांस खाते हैं, क्या वे सूअर का दूध पीते हैं ? संसार में कोई गाय को माने अथवा न माने, दूध तो गाय का ही प्रयोग किया जाता है । छोटा बालक भी मां का ही दूध पीता है-यह प्रकृति द्वारा दिया गया वरदान है, ऐसा वक्तव्य उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी ने यहां किया । यहां आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में वे बोल रहे थे ।
भारतीय संस्कृति में स्त्रीशक्ति को उच्च स्थान !
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी आगे बोले कि, भारतीय संस्कृति में स्त्रीशक्ति को सदैव उच्च स्थान दिया गया है । रामजी को ‘कौशल्या का पुत्र’, कृष्णजी को ‘यशोदा का लाडला’ कहकर संबोधित किया जाता है, तो भीष्म और अर्जुन को भी उनकी माताओं से जोडकर पहचाना जाता है । इससे मातृशक्ति का महत्त्व दिखाई देता है । मथुरा एवं वृन्दावन में ‘राधे-राधे’ ऐसा उच्चारण किया जाता है, तो काशी में ‘नमः पार्वतीपतये’ ऐसा घोष होता है, ऐसा भी उन्होंने उल्लेख किया ।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न