पीडिता का गर्भपात कराया गया
धर्मांतरण के लिए दबाव
बुर्का पहनने तथा कलमा (अल्लाह की प्रशंसा करने वाले वाक्य) पढने के लिए विवश किया गया
इंदौर (मध्यप्रदेश) – मध्यप्रदेश के इंदौर में “लव जिहाद” की एक नई घटना सामने आई है । यहां की १९ वर्षीय हिन्दू छात्रा ने अब्दुल अजीज पठान पर बलात्कार, ब्लैकमेलिंग एवं धर्मांतरण के लिए दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं । पीडिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अब्दुल अजीज पठान के विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट कर उसे बंदी बना लिया है ।
१. पीडिता के अनुसार एक वर्ष पहले उसकी आरोपी से पहचान हुई थी । उसने झूठी पहचान बताकर अपना नाम राहुल बताया था । बातचीत बढने के बाद आरोपी ने विश्वास जीतकर विवाह का प्रस्ताव रखा । एक दिन वह उसे अपने घर ले गया तथा घरवालों की अनुपस्थिति का लाभ उठाकर विवाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए ।
२. जब पीडिता ने विवाह की बात की, तो आरोपी ने अपनी असली पहचान अब्दुल अजीज पठान बताई तथा शादी के लिए धर्मांतरण की शर्त रखी । इसके बाद वह लगातार उस पर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने लगा ।
३. विरोध करने पर आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी एवं उसी आधार पर कई बार उसके साथ बलात्कार किया । उसने उसे नशीले पदार्थ खिलाकर बलपूर्वक बुर्का पहनने तथा कलमा पढने के लिए विवश किया ।
४. आरोपी ने पीडिता को गर्भपात कराने के लिए भी विवश किया ।
५. पीडिता विवश होकर इंदौर छोडकर अपने घर छिंदवाड़ा चली गई एवं अपने परिवार को पूरी घटना बताई । इसके बाद परिवार ने पुलिस थाने में आरोपी के विरुद्ध शिकायत लिखाई ।

लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
अभिनेता आमिर खान ‘लव जिहाद’के ‘ब्रैंड एंबेसेडर’ उनकी फिल्मों का बहिष्कार कीजिए – मंत्री नितेश राणे