Minor Girls Missing : रालेगांव (यवतमाल) से ३४ नाबालिग लडकियां लापता !

पुलिस द्वारा लडकियों की खोज शुरू !

यवतमाल – यहां के रालेगांव शहर से ३४ नाबालिग लडकियां लापता हो गई हैं । उन्हें अन्य राज्यों में देह व्यापार के लिए बेंचे जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है । इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए भाजपा के विधायक अशोक उईके तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रफुल्लसिंह चौहान ने तत्काल पुलिस से भेंट की ।

प्रफुल्लसिंह चौहान ने कहा कि, “रालेगांव शहर में नाबालिग लडकियों को अन्य राज्यों में बेंचना तथा मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध हो रहे हैं । पुलिस को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए ।” उन्होंने इस प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण ध्वनिमुद्रण (ऑडियो रिकॉर्डिंग) भी पुलिस को सौंपी है ।

विधायक अशोक उईके ने कहा कि, “इस प्रकरण की जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी । आरोपियों को शीघ्र खोजकर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए । पीडित लडकियों को खोजने के लिए जांच एजेंसियों को अधिक तेजी से कार्य करना चाहिए ।”

संपादकीय भूमिका

  • नाबालिग लडकियों के बार-बार लापता होने की घटनाएं पुलिस तथा प्रशासन की विफलता को दर्शाती हैं !
  • इसके पीछे के कारणों की जांच कर ऐसी घटनाओं को समय रहते रोकना आवश्यक है !