बुद्धिभ्रम कर किया जा रहा था षड्यंत्र ।
धर्मांतरण करनेवाला समूह के पकडे जाने पर पीडिता को छुडवाया गया ।

आगरा (उत्तरप्रदेश) – जुलाई २०२५ में आगरा के पुलिस थाने के कार्यंक्षेत्र की २ हिन्दू बहनों का अपहरण कर उनका धर्मांतरण करने के पीछे जिहादियों का एक समूह कार्यरत होने की बात सामने आई थी । अब लगभग ९ माह पश्चात इस समूह द्वारा दिए गए लालच का शिकार बनी एक पीडिता हिन्दू युवती ने इस जिहादी समूह के विरुद्ध शिकायत प्रविष्ट की है । जिहादियों ने अब राजस्थान में ‘सीए’ (चार्टर्ड एकांऊंटेंट) की शिक्षा ले रही पीडिता छात्रा का बुद्धिभ्रम कर धर्मांतरण करने की तैयारी की थी, परंतु उससे पहले ही यह षड्यंत्र सामने आने से वह बच गई । उसने इन आरोपियों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है ।
१. आगरा की सगी बहनों के अपहरण के प्रकरण में पुलिस ने जुलाई २०२५ में कार्यवाही की थी । इस प्रकरण में ६ राज्यों में एक ही समय पर छापामारी कर १४ लोगों को बंदी बनाया गया था । कोलकाता के मुसलमानबहुल तपसिया परिसर से इन दोनों बहनों को छुडाया गया । कश्मीरी युवकों ने उन्हें अपने जाल में फंसाया था तथा उनका बुद्धिभ्रम किया गया था ।
२. इसकी जांच में राजस्थान के डीडवाना-कुचामन की एक हिन्दू युवती का नाम सामने आया । वह इस समूह के जाल में फंस गई थी । बंदी बनाई गई गोवा की आएशा नाम की महिला ने सामाजिक माध्यमों की सहायता से उसे अपने जाल में फंसाया था । यह युवती ‘सीए’की शिक्षा ले रही है । आएशा ने उसका बुद्धिभ्रम किया था तथा उसके खाते में पैसे भी स्थानान्तरित किए गए थे । उसे जयपुर से दिल्ली भेजने की योजना थी । यहां धार्मिक अनुष्ठान कर उसे कोलकाता भेजा जानेवाला था, परंतु उससे पूर्व ही यह समूह पकडा गया ।
३. धर्मांतरण के इस षड्यंत्र के लिए विदेशों से चंदे का प्रबंधन करनेवाला भोपाल का सय्यद दाऊद अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है । इस प्रकरण में पुलिस ने रहमान कुरैशी, अब्बू तालिब, आएशा उपाख्य एस्.बी. कृष्णा, अली हसन उपाख्य शेखर, ओसामा, अबुर्रहमान, मोहम्मद अली, जुनैद कुरैशी, मुस्तफा उपाख्य मनोज, मोहम्मद इब्राहिम, अब्दुल रहमान सहित १४ लोगों को बंदी बनाया है ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।