देश में विद्यालय में गोलीबारी की यह लगातार दूसरी घटना ।

अंकारा (तुर्कीये) – देश के काहरमानमाराश शहर के एक माध्यमिक विद्यालय में १५ अप्रैल को १३ वर्षीय छात्र ने गोलीबारी की । इसमें ३ छात्रों तथा १ शिक्षक की मृत्यु हो गई, जबकि लगभग २० लोग घायल हो गए । आक्रमण करने वाले छात्र ने बाद में स्वयं को भी गोली मार ली । देश में स्कूलों में अंधाधुंध गोलीबारी की लगातार २ घटनाएं हुई हैं, जिससे जनता में भय का वातावरण उत्पन्न हो गया है ।
१. काहरमानमाराश शहर के राज्यपाल मुकेर्रम उनलुएर ने बताया कि आक्रमण करने वाला छात्र आठवीं कक्षा का था। वह अपने बैग में ५ हथियार तथा ७ मैगजीन लेकर विद्यालय पहुंचा था । प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये हथियार उसके पिता के हो सकते हैं, जो पूर्व पुलिस अधिकारी हैं ।
२. १४ अप्रैल को देश के सानलिउर्फा प्रांत के एक विद्यालय में भी गोलीबारी हुई थी । एक १८ वर्षीय युवक ने अपने पुराने विद्यालय में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की । इस आक्रमण में छात्रों तथा शिक्षकों सहित १६ लोग घायल हो गए । आरोपी ने बाद में स्वयं पर भी गोली चला ली थी ।
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण