ब्रिटेन की सांसद केटी लैम की मांग
(‘ग्रूमिंग गैंग्स’ का अर्थ है—लडकियों को जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण करनेवाले गिरोह)

लंदन (ब्रिटेन) : ब्रिटेन की कंजर्वेटिव (हुजूर) पार्टी की सांसद केटी लैम ने देश में ‘ग्रूमिंग गैंग्स’ की राष्ट्रीय स्तर पर जांच की मांग की है । पाकिस्तानी मूल के कुछ ब्रिटिश मुस्लिम गिरोहों ने १९९० के दशक से २०१० के दशक तक लडकियों (विशेष रूप से श्वेत एवं सिख लडकियों) का लगातार यौन शोषण किया । इससे देश के रॉदरहैम, रॉचडेल एवं टेलफोर्ड जैसे शहरों में लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है ।
‘खालसा वॉक्स’ समाचार वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपराधी ११ वर्ष तक की छोटी बच्चियों को पार्क, बस स्टैंड या स्कूल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लक्ष्य बनाते थे । वे उन्हें मीठी बातों, शराब, नशीले पदार्थों या छोटे उपहारों के माध्यम से अपने जाल में फंसाते थे । धीरे-धीरे विश्वास जीतकर वे इसे दबाव एवं भय में परिवर्तित कर देते थे । पीडित लडकियों को फ्लैट या दुकानों में ले जाया जाता था, जहां कई लोग बार-बार उनका यौन शोषण करते थे । उन्हें धमकी दी जाती थी कि यदि उन्होंने किसी को कुछ बताया, तो उन्हें पीटा जाएगा, घर जला दिया जाएगा या उनके निजी वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिए जाएंगे ।
ग्रूमिंग गैंग्स का आतंक एवं भयावह वास्तविकता
रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि रॉदरहैम में वर्ष १९९७ से २०१३ के बीच लगभग १,४०० पीडितों के प्रकरण सामने आए, जो इस समस्या की भयावहता को दर्शाते हैं । इनमें से कई लडकियां निर्धन पारिवारिक स्थितिवाली थीं या केयर होम (देखभाल केंद्रों) में रहती थीं । टैक्सी चालकों जैसे लोग, जिन्हें उनकी दिनचर्या की जानकारी होती थी, उन्हें आसानी से लक्ष्य बनाते थे । कई आरोपी ड्राइवर या दुकानों में काम करनेवाले सामान्य लोगों जैसे दिखते थे तथा रात में खुलेआम अपराध करते थे ।
रॉदरहैम में कई वर्षों तक यह शोषण जारी रहा तथा वर्ष १९९१ से ही इस संबंध में परिवादों की अनदेखी की गई । अब ‘ऑपरेशन स्टोववुड’ के नाम से आरंभ की गई जांच में १,१०० से अधिक पीडितों की पहचान की जा चुकी है एवं इसके अभियोग वर्ष २०२७ तक चलेंगे ।
विभिन्न शहरों में अपराध एवं दंड
१. रॉचडेल : शहर में वर्ष २०१२ में ९ लोगों को छोटी बच्चियों की तस्करी के लिए दोषी ठहराया गया था । रिपोर्ट में बताया गया कि एक लडकी का एक ही रात में २० लोगों ने यौन शोषण किया । वर्ष २०२५ में ७ अन्य लोगों को दंड हुआ, इन सबके दंड को कुल मिला कर १७४ वर्ष के कारावास का दंड दिया गया ।
२. टेलफोर्ड : रिपोर्ट के अनुसार, १९७० के दशक से टेलफोर्ड शहर में निर्धनता के कारण लगभग १,००० लडकियों को लक्ष्य बनाया गया । ऑक्सफोर्ड में ‘ऑपरेशन बुलफिंच’ के तहत १९९८ से २०१२ के बीच हुए प्रकरणों में २२ लोगों को दंड दिया गया ।
३. हडर्सफील्ड : यहां २० लोग ११ साल तक की बच्चियों के साथ १२० से अधिक बार बलात्कार करने के प्रकरण में दोषी पाए गए, जबकि न्यूकैसल में भी ऐसे कई प्रकरण सामने आए । ग्रेटर मैनचेस्टर के आंकडों के अनुसार, सामूहिक शोषण के ५२ प्रतिशत प्रकरणों में एशियाई, विशेष रूप से पाकिस्तानी मूल के लोग सम्मिलित थे ।
सिख समुदाय की पहल !
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस वर्ष हाउंसलो में सिख समुदाय के २०० लोगों ने मिलकर १६ साल की एक सिख लडकी को मुक्त कराया, जिसे एक ३४ वर्षीय पाकिस्तानी व्यक्ति ने बंधक बनाकर उसका यौन शोषण किया था । बताया गया कि ‘पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की थी’ । यह घटना दर्शाती है कि ‘जब संस्थाएं काम नहीं करतीं, तब लोग स्वयं आगे आकर सहायता करते हैं’ ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari