
(उक्त चित्र प्रकाशित करने का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करना नहीं है । केवल जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है । – संपादक)
वॉशिंगटन (अमेरिका) – ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप लियो के साथ राजनीतिक मतभेद होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक चित्र सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था । उसमें उन्होंने स्वयं को यीशु मसीह के रूप में दिखाया था । धार्मिक नेताओं ने इस चित्र को ‘ईशनिंदा’ का प्रकार बताते हुए उस पर तीव्र आपत्ति करने के बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया से वह चित्र हटा दिया ।
ट्रम्प ने स्वयं की तुलना यीशु मसीह से किए जाने के आरोप को अस्वीकृत कर दिया । वे पत्रकारों से बात करते हुए बोले , ‘‘यह चित्र प्रसारित करने के बाद मुझे लगा कि मैं एक ‘डॉक्टर’ हूं और मैं ‘रेड क्रॉस’ (युद्ध तथा आपदा के समय पीडितों की सहायता करने वाली संस्था) से संबंधित हूं । मैं लोगों को ठीक करता हूं और मैं यह करता रहूंगा ।
चित्र में क्या था ?
ट्रम्प द्वारा प्रसारित किया गया चित्र एआई निर्मित था । इस चित्र में वे लाल और सफेद रंग का चोगा पहने हुए दिखाई दे रहे थे । उसमें वे एक बीमार व्यक्ति के माथे को स्पर्श करते हुए दिखाए गए थे तथा उनके दोनों हाथों एवं सिर से प्रकाश निकलता हुआ दिखाया गया था । उनके पीछे अमेरिकी ध्वज दिखाया गया था , साथ ही कुछ लोग उन्हें आदर से देखते हुए दिखाई दे रहे थे ।
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop
Resolution Over Iran War : ईरान के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही रोकने वाला प्रस्ताव अमेरिका की संसद के उच्च सदन में पारित
(और इनकी सुनिए…) ‘मानवाधिकारों का उल्लंघन होने पर भारत की आलोचना करने से पीछे नहीं हटेंगे !’ – US Lawmakers