तेलंगाना में हिन्दुओं के संगठित प्रयासों का परिणाम

भाग्यनगर (तेलंगाना) – भारत, ब्राह्मण समाज, हिन्दू मंदिरों और ‘हिन्दू राष्ट्र’ के विषय में अत्यंत अपमानजनक टिप्पणी करनेवाले हास्य कलाकार नसीफ अख्तर का कार्यक्रम ३ अप्रैल को आयोजित होना था । इस आयोजन के विरुद्ध ‘हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति’ के कार्यकर्ताओं ने गच्चीबोली पुलिस थाने में पुलिस उपायुक्त के पास शिकायत प्रविष्ट कराई । परिणामस्वरूप, पुलिस ने इस कार्यक्रम को निरस्त (रद्द) कर दिया ।
हिन्दुत्वनिष्ठों ने यह मांग की थी कि हास्य के नाम पर हिन्दू धर्म और भारत देश का अपमान करनेवाले ऐसे कार्यक्रमों को भाग्यनगर में अनुमति न दी जाए । इससे पहले बेंगळूरु में भी अख्तर के कार्यक्रम का हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति ने कडा विरोध किया था, जिसके कारण वहां भी कार्यक्रम निरस्त करना पडा था ।
भाग्यनगर में अनुमति न मिलने के उपरांत, नसीफ अख्तर ने एक वीडियो जारी कर जानकारी दी है कि वह भारत में होनेवाले अपने आगामी सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर रहा है । (३.४.२०२६)
संपादकीय भूमिका
|
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न