
उज्जैन (मध्यप्रदेश) – बीकॉम, बीसीए एवं बीबीए की परीक्षा में ‘क्या अल्लाह के बिना अन्य कोई नहीं है ?’, यह प्रश्न पूछे जाने के प्रकरण में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय का प्रश्नपत्र तैयार करनेवाले प्राध्यापक को इस प्रकरण की जांच पूरी होने तक सभी कार्याें से कार्यमुक्त किया गया है, साथ ही इस प्राध्यापक को काली सूची में अंतर्भूत करने की प्रक्रिया आरंभ की गई है । अब इस प्रश्नपत्रिका में पूछा गया यह विवादित प्रश्न निरस्त किया गया है तथा उसके स्थान पर सभी छात्रों को १ अंक दिया जाएगा । इस प्रश्न के लिए ४ विकल्प दिए गए थे, जिसमें ‘सोमेश्वर’, ‘खुदा’, ‘शक्तिमान’ एवं ‘दंड देनेवाला’ इनका समावेश था । इस प्राध्यापक का नाम अभी सामने नहीं आया है ।
१. यह प्रश्नपत्रिका सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित होने के उपरांत मध्यप्रदेश कांग्रेस के तराना चुनावक्षेत्र कें विधायक महेश परमार, संत शांतिस्वरूपानंद महाराज एवं हिन्दू संगठनों ने आपत्ति करके कार्यवाही की मांग की थी ।
२. विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रश्नपत्रिका में पूछे गए इस प्रश्न के संदर्भ में समिति के ब्योरे के आधार पर दोषी प्राध्यापक के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की गई है । परीक्षा समिति ने ब्योरे में यह स्पष्ट किया है कि यह विवादित प्रश्न पाठ्यक्रम का अंश नहीं था । इस प्राध्यापक ने व्यक्तिगत स्तर पर प्रश्नपत्रिका में यह प्रश्न अंतर्भूत कर नियमों का उल्लंघन किया है ।
३. सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कुलगुरु अर्पण भारद्वाज ने बताया कि यह विवादित प्रश्नपत्रिका तैयार करनेवाले प्राध्यापक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है । नियम के अनुसार यह प्रश्नपत्रिका परीक्षा समिति को प्रस्तुत की गई थी । समिति के ब्योरे के आधार पर दोषी प्राध्यापक के विरुद्ध आगे की कार्यवाही की प्रक्रिया आरंभ की गई है ।
संपादकीय भूमिकाशिक्षा के माध्यम से समाज के विभिन्न घटकों के मध्य परस्पर संबंध में वृद्धि करना अपेक्षित होता है, परंतु ऐसे विवादित प्रश्न पूछकर समाज को तोडने का काम करनेवाले ऐसे शिक्षक क्या शिक्षाक्षेत्र में काम करने के योग्य हैं ? |
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु