काठमांडू (नेपाल) – नेपाल प्रशासन ने घोषणा की है कि भारतीय पंजीकरण संख्या वाले दोपहिया वाहनों को अब नेपाल में प्रवेश करते समय प्रवेश परमिट लेना अनिवार्य होगा । इसके अतिरिक्त एक निश्चित अवधि के लिए पास भी दिया जाएगा । इस आधार पर केवल मुख्यालय क्षेत्र तक ही घूमने की अनुमति दी जाएगी, तथा प्रवेश करते समय सीमा शुल्क का भुगतान करना भी अनिवार्य होगा ।
भारतीयों में आक्रोश ।
इस नियम के कारण कुछ भारतीय नागरिकों में क्रोध भी उत्पन्न हुआ है । उनका कहना है कि भारतीय वाहनों पर अधिक कठोर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, इसकी अपेक्षा नेपाली वाहन भारत में स्वतंत्र रूप से घूमते हैं । स्थानीय लोगों ने यह मांग भी की है कि नेपाल के वाहनों के भारत में प्रवेश के लिए भी इसी प्रकार के नियम लागू किए जाएं । उनका यह भी कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों तक आवागमन की अनुमति दी जाए, परंतु प्रवेश के समय कर या शुल्क अनिवार्य किया जाए ।

Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !