राष्ट्रवाद का संदेश देनेवाली फिल्म ‘धुरंधर २’ का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चेतावनी

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – फिल्म केवल प्रस्तुतिकरण नहीं, अपितु समाज को दिशा देने वाला एक माध्यम है । युवा पीढी के सामने जैसी फिल्में रखी जाती हैं, वह वैसे ही आदर्श स्वीकार करती है । इसलिए निर्माता, निर्देशक एवं कलाकारों को राष्ट्र को प्रेरित करनेवाली फिल्में बनानी चाहिए । यदि किसी डकैत को नायक के रूप में दिखाया गया, तो युवा पीढी उसे ही अपना आदर्श मानेगी । डकैतों को नायक के रूप में प्रस्तुत न करें, ऐसा आह्वान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां किया । वे यहां सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित ‘महानाट्य’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे । इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उपस्थित थे ।
🚨 “Don’t glorify dacoits in films – it will ruin generations!”
📍 Varanasi
Yogi Adityanath issues a strong warning while referencing Dhurandhar 2 🎬
🇮🇳 In New India, society has REJECTED criminals being shown as heroes.
⚠️ A time existed when villains were glorified & good… pic.twitter.com/PajrfFllhF
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 4, 2026
देश ने डकैतों को अस्वीकार किया !
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘धुरंधर २’ का अप्रत्यक्ष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि नए भारत में समाज ने ‘डकैतों’ को अस्वीकार कर दिया है । वर्तमान में चल रही फिल्में इसका उदाहरण हैं कि जनता उन्हें कैसी प्रतिक्रिया दे रही है । परंतु एक समय ऐसा था, जब अच्छे व्यक्तियों को खलनायक एवं खलनायकों को नायक के रूप में दिखाया जाता था । इसके परिणामस्वरूप पीढियां बिगड गईं ।
उज्जैन एवं काशी का संबंध
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि भारत की परंपरा में भाइयों के आदर्श को दर्शाने के लिए राम-लक्ष्मण एवं कृष्ण-बलराम की जोडी है । उसी प्रकार, नाथ संप्रदाय में संत भर्तृहरि एवं सम्राट विक्रमादित्य की जोडी मानी जाती है । काशी में गंगा तट के उस पार संत भर्तृहरि का साधना स्थल है, जबकि उज्जैन सम्राट विक्रमादित्य की कर्मभूमि थी ।
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
Obesity Among Children : यूरोपीय देशों की भांति भारत के बच्चों में बढ रहा है मोटापे का संकट ।
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
विशेष जांच दल सत्य तथा असत्य का प्रकटीकरण करेगा ! – Yogi Adityanath
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !
विशेष जांच दल द्वारा अन्वेषण करें ! – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास की मांग