UP Maulana Arrest : मुख्यमंत्री योगीजी की माताजी के संबंधमें अश्लील वक्तव्य देने वाले मौलाना को बंदी बनाया गया !

आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आदरणीय माताजी के संबंधमें अश्लील एवं भडकाऊ वक्तव्य देने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम को बिहार से बंदी बनाया गया है । रमजान के समय एक धार्मिक सभा में दिए गए उसके विवादित वक्तव्य का लघुचलचित्र प्रसारित होने के उपरांत यह कार्रवाई की गई । मौलाना अब्दुल्ला सलीम बिहार के जोकीहाट क्षेत्र का निवासी है । आरोपी को बंदी बनाने के उपरांत आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर कडी सुरक्षा में उसे उत्तर प्रदेश लाया गया है । (इस्लाम का अध्ययन करने वाले मौलाना को यदि किसी अन्य व्यक्ति की माता के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करना असभ्यता है, यह भी समझ में नहीं आता, तो सामान्य धर्मांध लोग कैसे व्यवहार करते होंगे, इसका विचार ही न करना योग्य ! – संपादक)

रमजान के समय मौलाना का एक लघु चलचित्र सामाजिक माध्यम पर बडे स्तर पर प्रसारित हुआ था । उत्तर प्रदेश के गोहत्या प्रतिबंधक कानून की आलोचना करते समय उसने मुख्यमंत्री की माताजी का उल्लेख करते हुए विवादित वक्तव्य दिया था । यह लघु चलचित्र प्रसारित होने के उपरांत कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उसके विरुद्ध कडी कार्रवाई की मांग की थी । इस प्रकरण में मौलाना के विरुद्ध उत्तर प्रदेश में १२० से अधिक आरोप प्रविष्ट किए गए थे । इस प्रकरण में पुलिस आगे की अन्वेषण कर रही है ।

संपादकीय भूमिका 

‘मौलाना’ का अर्थ इस्लाम का अध्ययन करने वाला होता है । यदि ऐसा कथित विद्वान ही अभद्र भाषा का उपयोग कर रहा है, तो सामान्य कट्टर मुसलमान हिन्दुओं के संबंधमें क्या विचार करते होंगे, इसका विचार न करना ही योग्य है ! ऐसे लोगों को कठोर दंड मिलना चाहिए !