|

भाग्यनगर (तेलंगाणा) – जब पहलगाम में आतंकवादियों ने हमारे पर्यटकों का धर्म देखकर उनकी हत्या की थी, तब आप लोग (कश्मीरी मुसलमान) कहां थे ? उनके लिए आपने कितनी दानराशि दी थी ? जब आतंकवादियों ने पुलवामा में सैनिकों की हत्या की थी, तब आप सैनिकों के परिजनों की सहायता के लिए बाहर नहीं निकले थे । वे तो हमारे ही देश के सैनिक तथा नागरिक थे । फिर अब जब एक दूसरे देश में किसी तीसरे देश ने आक्रमण किया तथा वहां के सर्वोच्च धार्मिक नेता की हत्या की, तो भारत में लोग क्यों शोक व्यक्त कर रहे हैं ?, ऐसा संतप्त प्रश्न यहां के गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र के प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ विधायक टी. राजासिंह ने पूछा । कश्मीर के मुसलमान ईरान के लिए दान तथा सहायता दे रहे हैं, इस पर उन्होंने यह प्रश्न पूछा ।
“Why are certain Kashmiri Muslims, who remained silent on the attacks in Pahalgam and Pulwama attack, now raising funds for Iran?”
Strong objections raised by devout Hindu MLA @TigerRajaSingh from Bhagyanagar (Hyderabad)
A plan was also being discussed to send ₹500 crore from… https://t.co/Hkwntx4TXQ pic.twitter.com/k024LVmnWi
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 28, 2026
टी. राजासिंह ने आगे कहा कि :
१ . ईरान पर अमेरिका तथा इजराइल ने आक्रमण किया तथा वहां के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनी को ७२ हूरों (अप्सराओं) के पास पहुंचा दिया । आक्रमण ईरान में हुआ एवं आक्रमण करने वाला देश दूसरा ही है, फिर भी शोक हमारे देश में क्यों किया जा रहा है ?
२ . कश्मीर में कुछ ऐसे भी मुसलमान हैं, जो ५०० करोड रुपये एकत्रित कर ईरान भेजने की योजना बना रहे हैं ।
३ . हमारी भारत की वीर सेना हमारी रक्षा करती है । आतंकवादी आक्रमण होते हैं, इन आक्रमणों में हमारी सेना के वीर सैनिक हुतात्मा होते हैं, तब आपका यह दुःख कहां चला जाता है ?, यह मैं कश्मीर के मुसलमानों से पूछना चाहता हूं ।
संपादकीय भूमिकाऐसा प्रश्न केवल टी. राजासिंह ही एकमात्र विधायक पूछ रहे हैं, अन्य मौन क्यों हैं ? क्या उन्हें कश्मीरी मुसलमानों द्वारा हिन्दुओं की सहायता करने के स्थान पर ईरान को धन भेजना मान्य है, ऐसा समझा जाए ? |
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
Obesity Among Children : यूरोपीय देशों की भांति भारत के बच्चों में बढ रहा है मोटापे का संकट ।
(और इनकी सुनिए…) ‘मानवाधिकारों का उल्लंघन होने पर भारत की आलोचना करने से पीछे नहीं हटेंगे !’ – US Lawmakers
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
Mahrang Baloch : मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध आवाज उठाने वाले महरंग बलोच को पाकिस्तान ने सुनाया आजीवन कारावास का दंड सुनाया ।