|
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – अयोध्या में २७ मार्च को अभिजीत मुहूर्त पर दोपहर १२ बजे श्रीरामलला का ‘सूर्यतिलक समारोह’ संपन्न हुआ । प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपरांत यह श्रीरामलला का दूसरा सूर्यतिलक उत्सव था । श्रीरामलला के मस्तक पर लगभग ९ मिनट तक सूर्य की किरणों का तेजस्वी स्पर्श हुआ । इस समारोह में लगभग १० लाख श्रद्धालु उपस्थित रहे ।
☀️ Divine Moment at Ayodhya | Surya Tilak on Ram Navami 🚩
A celestial spectacle unfolded in Shri Ram Mandir as the ‘Surya Tilak’ illuminated Ram Lalla’s forehead right at noon ✨
🔆 Perfect alignment of sunlight created a divine tilak
🙏 Around 10 lakh devotees gathered on… pic.twitter.com/MGir6ZIegY
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 27, 2026
सूर्यतिलक समारोह के लिए २० अष्टधातु की पाइपों से ६५ फुट लंबी एक विशेष संरचना तैयार की गई थी । गर्भगृह में लगे ४ लेंस एवं ४ दर्पणों के माध्यम से सूर्य की किरणें श्रीरामलल्ला के मस्तक तक पहुंचाई गईं । इस सूर्यतिलक समारोह के माध्यम से श्रीरामलला का जन्मोत्सव मनाया गया । इस अवसर पर गर्भगृह में उपस्थित १४ पुजारियों ने विशेष प्रार्थना की, जिसके पश्चात श्रीरामलला की विशेष आरती की गई ।
प्रभु के सूर्यतिलक का दिव्य दृश्य pic.twitter.com/4k9OwQuH38
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) March 27, 2026
दर्शन समय में वृद्धि
रामनवमी के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था । इस रामनवमी से श्रद्धालु सुबह ५ बजे से रात ११ बजे तक श्रीरामलला के दर्शन कर सकेंगे । पहले दर्शन का समय सुबह ६.३० बजे से रात ९.३० बजे तक था ।

Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !