कतरास (झारखंड) – नववर्षारंभ एवं संवत्सरारंभ के अवसर पर झारखंड के विभिन्न स्थानों पर विजय के प्रतीक ब्रह्मध्वजा का सामूहिक पूजन संपन्न हुआ । यहां के खेमका पेट्रोल पंप प्रांगण में शास्त्रानुसार ब्रह्मध्वजा स्थापित की गई । इस अवसर पर मंगल संकल्प किया गया कि ‘पृथ्वी के समस्त जीव सुखी एवं निरामय हों, सभी का कल्याण हो ।’ धनबाद के बरमसिया क्षेत्र में, E.C.L. कार्यालय मोगमा में तथा जमशेदपुर के संकटमोचन हनुमान मंदिर सहित विविध स्थानों पर भी ब्रह्मध्वज पूजन किया गया । रांची के नयाटोली मंदिर में नववर्ष के अध्यात्मशास्त्रीय महत्त्व पर धर्मप्रचारक संत पू. प्रदीप खेमकाजी ने प्रवचन लिया । चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में कतरास में प्रवचन एवं देवी मां के नामसंकीर्तन का आयोजन भी किया गया । इन विभिन्न कार्यक्रमों में सनातन संस्था की संत पू. सुनीता खेमकाजी की वंदनीय उपस्थिति रही ।

(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु