बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान का दृढ़ मत

ढाका (बांग्लादेश) – वर्ष १९७१ में पाकिस्तानी सेना द्वारा पूर्व पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) में की गई कार्रवाई इतिहास के सबसे घृणित नरसंहारों में से एक थी, ऐसा बांग्लादेश के नवनियुक्त प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने कहा है । २६ मार्च को बांग्लादेश ‘लिबरेशन डे’ के रूप में मनाता है । इसी दिन १९७१ में पूर्व पाकिस्तान स्वतंत्र होकर स्वतंत्र बांग्लादेश का निर्माण हुआ था । ‘लिबरेशन डे’ के दिन इस नरसंहार की घटना का स्मरण करते हुए तारिक रहमान ने पाकिस्तान के सत्ताधारियों को कडा संदेश दिया है ।
March 25, 1971 is observed as Genocide Day. On the occasion of Genocide Day, 1 pay my deepest respect to all the martyrs.
In the history of freedom-loving Bangladesh, 25 March 1971 remains one of the most disgraceful and brutal days. On that dark night, the Pakistani occupation… pic.twitter.com/SiLUrbVSgP
— Tarique Rahman (@trahmanbnp) March 24, 2026
१. बांग्लादेश से शेख हसीना को पदच्युत किए जाने के उपरांत वहां की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने भारत का विरोध करते हुए पाकिस्तान के साथ संबंध बढाना प्रारंभ किया था । यूनुस सरकार ने पाकिस्तानी सेना के नरसंहार के विषय को वियुक्त रखते हुए अपने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को इस्लामाबाद भेजा था ।
२. ‘लिबरेशन डे’ के अवसर पर तारिक रहमान ने ‘एक्स’ पर जारी संदेश में पाकिस्तानी सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सर्चलाइट’ चलाकर निहत्थे बांग्लादेशी नागरिकों की क्रूर हत्या की घटना का स्मरण किया ।
३. उनके इस वक्तव्य से स्पष्ट होता है कि उन्हें पाकिस्तानी सेना की इस निंदनीय कार्रवाई का विस्मरण करना अमान्य है । पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के संबंधों में यह विषय लंबे समय से तनाव का मुख्य कारण रहा है । कई दशकों से बांग्लादेश पाकिस्तान से क्षमा याचना करने की मांग कर रहा है; यद्यपि पाकिस्तानी सेना इसके लिए तैयार नहीं है ।
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !