पाक-पोषित आतंकवादी हाफिज सईद तथा सैयद सलाहुद्दीन के साथ था संपर्क !

नई दिल्ली – आतंकवाद के एक प्रकरण में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए दिल्ली न्यायालय ने काश्मीरी अलगाववादी महिला नेता तथा ‘दुख्तरान-ए-मिल्लत’ की प्रमुख आसिया अंद्राबी को ‘कानून विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम’ अर्थात् अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट (UAPA) के अंतर्गत आजीवन कारावास का दंड सुनाया । इसी अभियोग में न्यायालय ने उसकी सहयोगिनी सोफी फहमीदा तथा नाहिदा नसरीन को भी ३० वर्षों के कारावास का दंड दिया । सरकारी अधिवक्ता ने तर्क प्रस्तुत किया कि ‘अंद्राबी के कृत्य भारत के विरुद्ध युद्ध छेडने के समान थे’ । न्यायालय ने इसे स्वीकार किया । आसिया अंद्राबी को दंड मिलने से जिहादी आतंकवाद के प्रचार, जिहादी गतिविधियों के लिए आर्थिक सहायता एवं सीमा पार समन्वय के माध्यम से भारत विरोधी गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के आरोपी अनेक अलगाववादी गुटों के विरुद्ध सुरक्षा एजेंसियों के दीर्घकालिक अभियानों को बडी सफलता मिली है ।
१ . दंड के परिमाण (अवधि) पर विस्तृत तर्क के पश्चात निर्णय
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंदर जित सिंह ने दंड के परिमाण पर विस्तृत तर्क सुनने के पश्चात यह निर्णय घोषित किया । इन तीनों को इससे पूर्व १४ जनवरी को यूएपीए की अनेक कठोर धाराओं के अंतर्गत दोषी सिद्ध किया गया था । इसमें धारा २० (आतंकवादी संगठन की सदस्यता), ३८ (आतंकवादी संगठन से संबंध) तथा ३९ (आतंकवादी संगठन को समर्थन) सम्मिलित थीं ।
२ . भारतीय दंड संहिता की धाराओं के अंतर्गत दोषसिद्धि
न्यायालय ने उसे भारतीय दंड संहिता की धारा १५३ अ (विभिन्न समूहों के मध्य शत्रुता बढाना), १५३ ब (राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले लांछन), १२० ब (अपराधिक षड्यंत्र), ५०५ (सार्वजनिक उपद्रव कराने वाले कथन) तथा १२१ अ (राज्य के विरुद्ध युद्ध छेडने का षड्यंत्र) के अंतर्गत दोषी ठहराया है ।
राष्ट्रीय जांच अभिकरण (NIA) की मांग
१. आसिया अंद्राबी को अधिकतम तथा कठोरतम दंड दिया जाए ।
२. देशविरोधी षड्यंत्रों को रोकने एवं देश की संप्रभुता अक्षुण्ण रखने के लिए उसे कठोर दंड दिया जाना चाहिए ।
आसिया अंद्राबी किनके संपर्क में थी ?
१. लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख हाफिज सईद तथा ‘हिजबुल मुजाहिदीन’ का आतंकवादी सैयद सलाहुद्दीन ।
२. अनेक अंतर्राष्ट्रीय तथा सीमा पार के आतंकवादी ।
३. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एवं उनके विदेश नीति सलाहकार सरताज अजीज ।
४. दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी ।
संपादकीय भूमिकादेशविरोधी गतिविधियों में धर्मांध मुस्लिम पुरुषों के साथ ऐसी मुस्लिम महिलाएं भी पीछे नहीं हैं, यही इससे सिद्ध होता है ! |
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
Ambaji Temple Donation Theft : गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर में भी नोटों की गिनती के समय २ महीने पहले चोरी होने का प्रकरण उजागर !