|

लक्ष्मणपुरी (उत्तरप्रदेश) – राज्य में पेट्रोल, डिजल एवं एल्.पी.जी. की कालाबाजारी करनेवालों के विरुद्ध योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कार्रवाई की । १२ मार्च से अब तक पूरे राज्य में १२ सहस्र ७३२ स्थानों पर छापामारी की गई है तथा १७७ लोगों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत किए गए हैं । इस प्रकरण में अब तक १६ लोगों को बंदी बनाया गया है, जबकि १८५ संदिग्धों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है । प्रशासन ने बताया कि इस कार्रवाई के कारण पूरे राज्य में इंधन की आपूर्ति पुनः सुचारू हुई है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के अनुसार आक्रामक नीति अपनाकर इंधन की अवैध बिक्री पर लगाम लगाई ।
राज्य की इंधन की आपूर्ति स्थिर रखने हेतु केंद्र सरकार की सहयोग से महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया गया है । व्यावसायिक एल्.पी.जी. सिलिंडर्स का वितरण २० प्रतिशत बढाने को स्वीकृति दी गई है, जिसे २३ मार्च २०२६ से लागू किया गया है । इसके कारण व्यावसायिक लोगों को भी समय पर गैस उपलब्ध हो रहा है । सरकार ने राज्य के सभी ४ सहस्र १०८ एल्.पी.जी. वितरकों के पास गैस का पर्याप्त भंडार होने की जानकारी दी । ग्राहकों को समय पर सिलिंडर मिलें; इसके लिए मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियां को आवश्यक निर्देश दिए हैं ।
नागरिकों को हो रही असुविधा टालने के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना !
नागरिकों को हो रही असुविधा टालने के लिए अन्न आयुक्त कार्यालय एवं गृह विभाग में २४ घंटे कार्यरत रहनेवाले नियंत्रण कक्ष आरंभ किए गए हैं । इन कक्षों पर अधिकारियों को बारी-बारी से नियुक्त किया गया है तथा इसके माध्यम से इंधन की आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का तत्काल निपटारा किया जा रहा है । इसके अतिरिक्त जिला आपूर्ति अधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन के दल प्रत्यक्ष स्थिति पर ध्यान रखे हुए हैं । इंधन एवं गैस की आपूर्ति अबाधित रहे, इसके लिए सरकार स्थिति पर निरंतर ध्यान रख रही है ।
संपादकीय भूमिकाअन्य राज्यों में भी इसीप्रकार से कार्रवाई होनी चाहिए, तभी कालाबाजारी करनेवालों पर लगाम लगेगी ! |
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
Love Jihad Planned Conspiracy : ५ राज्यों में ‘लव जिहाद’ की ७ घटनाएं सामने आईं !
महाराष्ट्र में ४ महीनों में २५४ करोड ५३ लाख रुपये के नशीले पदार्थ अधिग्रहित ! – CM Devendra Fadnavis
कल्याण में अल्पवयस्क लडकी पर अत्याचार : २ कट्टरपंथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया !
Bangladeshi Infiltrators Arrest : गोहाटी (असम) से १३ बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंदी बनाया गया !