पूरे राज्य में डाक कार्यालय सतर्क
(आर्.डी.एक्स. अर्थात रॉयल डिमॉलिशन एक्सप्लोजिव)

परभणी – २५ मार्च की दोपहर को महाराष्ट्र राज्य में स्थित पासपोर्ट एवं डाक कार्यालयों को आर्.डी.एक्स. विस्फोटकों से उडा देने की धमकी का ई-मेल मिला । बीड का मुख्य डाक कार्यालय, नंदुरबार का पासपोर्ट एवं डाक कार्यालय, नागपुर कार्यालय, हिंगोली कार्यालय आदि कार्यालयोंसहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर यह ई-मेल प्राप्त हुआ है, ऐसा ज्ञात हुआ है । इस ई-मेल में दोपहर १२ बजकर १० मिनट से साइनाईड मिश्रित आर्.डी.एक्स. से युक्त १६ बमों का विस्फोट होने की गंभीर धमकी दी गई थी । इस पृष्ठभूमि पर परभणीसहित राज्य के सभी डाक कार्यालयों में तत्काल ही सतर्कता का आदेश दिया गया । अनेक स्थानों पर सतर्कता के उपाय के करूप में कार्यालयों के परिसर का अवलोकन किया गया, जबकि कुछ स्थानो पर नागरिकों को कार्यालय परिसर से बाहर जाने का सुझाव दिया गया । परभणी जिला प्रशासन ने इसकी तत्काल संज्ञान लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी ।
संबंधित ई-मेल की प्राथमिक पडताल करने पर यह ई-मेल तमिलनाडू से प्राप्त होने का अनुमान व्यक्त किया गया है । प्रशासन ने इसप्रकार की झूठी धमकियां देनेवालों पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है, साथ ही नागरिकों का अफवाहों पर विश्वास न कर प्रशासन से सहयोग करने का आवाहन किया गया है ।
संपादकीय भूमिकासरकार को यह धमकी देनेवाले दोषियों को खोजकर उन पर कठोर कार्रवाई करना आवश्यक है, जिससे भविष्य में इसप्रकार से सुरक्षा बलों को घेरने का कोई साहस नहीं दिखाएगा ! |
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया