तापमान में २ से ९ डिग्री तक गिरावट

शिमला/देहरादून/लखनऊ/भोपाल/कोहिमा – उत्तर तथा पूर्वोत्तर भारत के मौसम में अचानक परिवर्तन देखने को मिला है । हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश राज्यों में वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की गई है । अधिकांश क्षेत्रों में घने बादल छाए हुए हैं । तेज ठंडी हवाओं के कारण तापमान में २ से ९ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है । हरियाणा के रेवाडी में १९ मार्च की रात को तेज वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे सडकों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई ।
हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका
हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगडा, कुल्लू, मंडी तथा शिमला जिलों में तेज वर्षा, आंधी, बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त गई है ।
उत्तराखंड में हिमपात

राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग तथा पिथौरागढ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ है ।
मध्य प्रदेश की स्थिति
राज्य के भोपाल, इंदौर तथा ग्वालियर सहित ३३ जिलों में तेज हवाओं के साथ वर्षा दर्ज की गई है । तीन जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी प्रस्तुत की गई है । मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न भागों में ३० से ५० किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है ।
नागालैंड में आंधी-तूफान का प्रभाव
नागालैंड में तेज आंधी तथा वर्षा के कारण ४६ परिवार प्रभावित हुए हैं । चुमौकेडिमा तथा पेरेन जिलों में कई घरों तथा विद्युत खंभों को क्षति पहुंची है । मोन जिले की एक सरकारी विद्यालय इमारत को भी नुकसान हुआ है ।
अगले २ दिनों तक कई स्थानों पर वर्षा/आंधी की संभावना
मौसम विभाग ने २० और २१ मार्च को राजधानी दिल्ली में हल्की वर्षा तथा तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है । हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात की चेतावनी दी गई है । इसके अतिरिक्त आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु तथा केरल जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों में भी आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !