ईसाई बहुल राज्य के लिए ‘थोपा गया निर्णय’ होने का आरोप ।
कोहिमा (नागालैंड) – शैक्षणिक संस्थानों तथा विधानसभा में ‘वन्दे मातरम्’ का गायन अनिवार्य किए जाने के निर्णय का ‘नागालैंड पीपल्स फ्रंट’ (एन.पी.एफ.) पार्टी ने तीव्र विरोध किया है । पार्टी का कहना है कि यह निर्णय ईसाई बहुल नागालैंड के लिए ‘पराया’ एवं ‘प्रतिकूल’ है, साथ ही यह भी कहा गया कि यह ‘थोपा गया निर्णय’ है तथा इससे राज्य की धार्मिक तथा सांस्कृतिक पहचान के लिए 6 भी संकट है । नागालैंड में एन.पी.एफ. भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी है ।
Nagaland People’s Front Opposes Mandatory Singing of 'Vande Mataram'
Allegations of an "Imposed Decision" on a Christian-Majority State
Swami Vivekananda once said, "If a Hindu converts, it is not just a change of religion, but a change of nationality!"
This is exactly what… pic.twitter.com/kkytEHwBsn
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 10, 2026
पार्टी के अनुसार इस राष्ट्रगीत में हिन्दू देवताओं का उल्लेख है । नागरिकों को उनकी धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध किसी कार्य में भाग लेने के लिए बाध्य करना, भारत की धर्मनिरपेक्ष व्यवस्था की भावना के विपरीत है । (ऐसे लोगों से तो यह कहने का समय आ गया है कि वे अपने धार्मिक ढांचे के अनुसार चलने वाले देश में ही चले जाएं – संपादक)
केंद्र सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग भी पार्टी ने की है ।
संपादकीय भूमिकास्वामी विवेकानंद ने कहा था कि, “हिन्दुओं का धर्मांतरण हुआ, तो वह राष्ट्रांतरण होता है ।” यही बात यह देश निरंतर देख रहा है । अब ऐसे भटके हुए लोगों को सही मार्ग पर लाने के लिए कठोर होने की आवश्यकता है । |

हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !