कर्णावती अपराध शाखा की कार्रवाई

कर्णावती (गुजरात) – देश के विभिन्न भागों में बम विस्फोट की धमकीवाले ईमेल भेजने के प्रकरण में कर्णावती अपराध शाखा एवं साइबर अपराध विभाग ने मुख्य संदिग्ध को बंदी बना लिया है । आरोपी का नाम सौरभ बिस्वास है तथा उसे बंगाल से बंदी बना लिया गया है । उस पर अनेक विद्यालयों, न्यायालयों एवं सरकारी कार्यालयों को बम विस्फोट की धमकीवाले ईमेल भेजने का आरोप है ।
२ मार्च २०२६ को दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल विद्यालय तथा एक्सिस बैंक एवं स्टेट बैंक की शाखाओं सहित ३ बैंकों को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए थे । उसी दिन भोपाल एवं गोवा में भी इसी प्रकार के नकली (फर्जी) ईमेल भेजे गए थे । भोपाल के ‘एम्स’ (ऑल इंडिया मेडिकल साइंसेज सेंटर), एक विश्वविद्यालय, ‘जीपीओ’ (जनरल पोस्ट ऑफिस) एवं क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भी इसकी चपेट में आए थे । गोवा के पासपोर्ट भवन में भी ईमेल मिलने के उपरांत भवन खाली कराया गया था । तेलंगाना एवं पंजाब राज्यों में भी इस प्रकार के धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए थे ।
१. कर्णावती विशेष अपराध दल द्वारा चलाए गए अभियान में सौरभ बिस्वास को बंगाल से बंदी बनाया गया है ।
२. वर्तमान में बम विस्फोट की धमकीवाले ईमेल भेजकर लोगों में भय का वातावरण बनाने का उस पर आरोप है । यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जी.एस. मलिक एवं संयुक्त आयुक्त शरद सिंघल के मार्गदर्शन में की गई ।
३. आरोपी सौरभ बिस्वास को कर्णावती लाया गया है । इस प्रकरण में साइबर विशेषज्ञ आगे की जांच कर रहे हैं ।
संपादकीय भूमिकाऐसे ईमेल भेजकर समाज में भय फैलानेवाले समाज कंटकों पर कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है ! |
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !