|

अहिल्यानगर – पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी यात्रा में मुसलमान व्यापारियों को दुकानें लगाने का विरोध किया गया है । मढी (ता. पाथर्डी) की ग्राम पंचायत ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया है । मढी गांव के सरपंच संजय मरकड ने इस निर्णय की आधिकारिक घोषणा की । पिछले वर्ष इस निर्णय को लेकर बडा विवाद हुआ था , यह घटना न्यायालय तक भी पहुंची थी। अभी तक अंतिम निर्णय न होने के बाद भी “इस वर्ष भी मुसलमान व्यापारियों को व्यवसाय नहीं करने देंगे,” ऐसा निर्णय पूर्व सरपंच तथा प्रशासक संजय मरकड ने फिर से स्पष्ट किया है ।
पिछले वर्ष मुसलमान व्यापारियों का विरोध करने वाला प्रस्ताव ३२७ मतों से पारित हुआ था । यात्रा-उत्सवों के समय बडी संख्या में पशुओं की हत्या होती है । यह हत्या अब कम हुई है, फिर भी कुछ मात्रा में होती है, तथा यह मुसलमान समाज द्वारा की जाती है । इसलिए मुसलमान समाज को व्यवसाय करने की अनुमति न देने का निर्णय उचित है, ऐसा मत ग्रामवासियों ने व्यक्त किया है ।
“यदि सर्वधर्म-समभाव की भूमिका अपनानी है, तो हमें भी मस्जिद में जाकर कीर्तन करने की अनुमति दी जानी चाहिए ” – संजय मरकड, सरपंचग्राम पंचायत के सरपंच संजय मरकड ने कहा कि यात्रा के समय मुसलमान व्यापारियों को अनुमति न देने का निर्णय ग्राम पंचायत ने सोच–समझकर लिया है । कानिफनाथ मंदिर हमारे लिए पवित्र स्थल है । “कुछ मुसलमान व्यापारी मांसाहार करके मंदिर परिसर में आते हैं” ऐसे अभियोग स्थानीय लोगों से बार-बार मिलते रहै हैं । मंदिर परिसर में इस प्रकार का व्यवहार उचित नहीं है ऐसी भावना ग्रामवासियों में है । यदि सर्वधर्म-समभाव की भूमिका अपनानी है, तो हमें भी मस्जिद में जाकर कीर्तन करने की अनुमति देनी होगी ऐसा निर्णय उन्होंने व्यक्त किया । स्थानीय धार्मिक परंपराओं तथा ग्रामवासियों की भावनाओं की रक्षा के लिए ही यह प्रस्ताव किया गया है, ऐसा मरकड ने बताया । |
संपादकीय भूमिका
|
Pune Mahatma Phule Wada : ‘महात्मा फुले वाडा’ के परिसर में वटपूजन पर लगाया गया प्रतिबंध वापस !
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
Ujjain Muharram : मध्यप्रदेश के बडनगर में क्रेन से चारपहिया वाहन हवा में लटकाकर उसमें जानबूझकर विस्फोट कराकर उसे उडा दिया ।
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया