विधान परिषद लक्ष्यवेधी…

मुंबई, २५ फरवरी (वार्ता.) – ऑनलाइन खेलों के संबंध में सरकार गंभीर है तथा इसके लिए २ फरवरी को ‘कृति दल’ का गठन किया गया है, ऐसी जानकारी राज्य के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री आशिष शेलार ने विधान परिषद में दी । आगामी सत्र से पहले कृति दल अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा एवं उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी, ऐसा आश्वासन भी उन्होंने दिया । वेबसाइटों एवं सोशल मीडिया के अनुचित उपयोग से अवयस्क बच्चों को हो रही हानि का विषय विधायक संजय केणेकर एवं विधायक निरंजन डावखरे ने लक्षवेधी के माध्यम से उठाया था । मंत्री शेलार उसी का उत्तर दे रहे थे ।
विधायक केणेकर एवं डावखरे ने कहा कि…
१. राज्य में अवयस्क बच्चों के बीच वेबसाइट एवं सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से अधीरता, क्रोध एवं आलस्य जैसे दुर्गुण बढ रहे हैं ।
२. ऑनलाइन माध्यमों पर किसी प्रकार का प्रभावी नियंत्रण नहीं है । इन माध्यमों से अवयस्क बच्चों को नशीले पदार्थ, तंबाकू या अश्लील सामग्री आसानी से उपलब्ध हो जाती है । इससे आत्महत्याओं में भी वृद्धि हुई है ।
३. १६ वर्ष से कम आयु के बच्चों को इंटरनेट तथा सोशल मीडिया से सुरक्षा मिले, इसके लिए राज्य सरकार को कठोर उपाय करने की आवश्यकता है । बच्चों द्वारा वेबसाइटों के उपयोग को नियंत्रित करने हेतु कानून बनाना आवश्यक है ।
४. ऑस्ट्रेलिया ने बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला कानून लागू किया है । उसी के भांति बच्चों की सुरक्षा के लिए ऐसा कानून लाने के संबंध में राज्य सरकार को केंद्र सरकार से अनुशंसा करनी चाहिए ।
‘क्या सरकार सोशल मीडिया के उपयोग पर आयु-सीमा निर्धारित करने तथा अवयस्कों को लक्षित करनेवाले डिजिटल विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने संबंधी नीति तैयार करेगी ?’ ऐसा प्रश्न भाजपा विधायक दल के नेता प्रवीण दरेकर ने चर्चा के समय उठाया । इस पर मंत्री शेलार ने कहा कि विचित्र, अश्लील या धोखाधडी करनेवाले तथा गंभीर अपराध की ओर ले जाने वाले विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए ‘आईटी एक्ट’ के अंतर्गत प्रावधान हैं । उसी के अनुसार राज्य सरकार कार्रवाई करेगी ।
Dhanbad BCCL Job Murder : अनुकंपा आधार पर नौकरी पाने के लिए पिता की हत्या करवाने वाले पुत्र को बंदी बनाया।
NCERT : पुस्तक में वैदिक काल में महिलाओं को सम्मान प्राप्त होने वाले मनु-स्मृति के एक श्लोक का उल्लेख किया गया है ।
श्रीराम मंदिर में दान चोरी की घटना में बडे लोगों को छोड दिया गया । – Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र