|

नई देहली – मोहम्मद अली जिना की ‘मुस्लिम लीग’की भांति कार्य कर रही कांग्रेस ने कुछ ही दिन पूर्व देहली में संपन्न सनातन संस्था की ओर से आयोजित ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’के लिए मोदी सरकार द्वारा आर्थिक सहायता देने के सूत्र पर प्रधानमंत्री पर आरोप लगाए हैं । कांग्रेस ने कहा, ‘प्रधानमंत्री तथा उनकी सरकार सनातन संस्था जैसे धर्मांध संगठनों को प्रोत्साहन दे रही है । सनातन संस्था भले ही मुसलमान समुदाय के प्रति कठोर हो सकती है; परंतु वह एक प्रखर राष्ट्रप्रेमी संगठन हैं । यह संस्था कट्टरतावादी इस्लामी एवं साम्यवादियों की चूकें उजागर करने के लिए बडे स्तर पर कार्यरत हैं तथा राष्ट्रविरोधी तत्त्वों की गतिविधियों से देश की रक्षा करने के कार्य में सहायता कर रही है, ऐसा प्रतिपादन ‘सेव कल्चर सेव भारत फाऊंडेशन’के अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त श्री. उदय माहुरकर ने किया । उन्होंने देशविघातक कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया ।
"Sanatan Sanstha is in the forefront of exposing the mistakes of radical Islamists!" 🚩
Former Central Information Commissioner @UdayMahurkar slams Congress for their "reckless allegations," calling @SanatanSanstha the most patriotic organization in India. 🇮🇳#SanatanSanstha… https://t.co/npboVAdx90 pic.twitter.com/ddms66GA7z
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 23, 2026
‘एक्स’पर माहुरकर ने आगे लिखा कि कांग्रेस किस धर्मनिरपेक्षता की बात कर रही है ? उसे निम्न प्रश्नों के उत्तर देने चाहिएं :
१. कांग्रेस ने विद्वेष फैलानेवाले जाकिर नाईक को खुला अथवा गुप्तरूप से समर्थन क्यों दिया ? अंततः मोदी सरकार सत्ता में आने के उपरांत ही उस पर कार्रवाई की गई ।
२. राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा केरल के वाईनाड से चुनाव जीतने के लिए सबसे कट्टरतावादी मुसलमान संगठनों का समर्थन क्यों लेते आए हैं ?, यह प्रश्न पूछते हुए माहुरकर ने वर्ष २०१९ के लोकसभा चुनाव में वाईनाड से राहुल गांधी को समर्थन देनेवाले कट्टरतावादी मुसलमान संगठनों की सूची से युक्त एक समाचार का लिंक (मार्गिका) जोड़ा ।
Cong, which today resembles Jinnah’s Muslim League, has attacked PM @narendramodi on the Modi Govt funding the recent Sanatan Rashtra Shanknad Mahotsav of @SanatanSanstha in Delhi saying ‘ PM & his Govt were promoting communal organisations like the Sanstha’.
The truth is that…
— Uday Mahurkar (@UdayMahurkar) February 20, 2026
३. कट्टरपंथी इस्लामवादियों के देशविरोधी नारों को खुलेआम समर्थन देनेवाले, साथ ही पूरे भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने का वक्तव्य देनेवाले, धर्मांध उमर खालिद के पिता तथा ‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’ के प्रवक्ता एस्.क्यू.आर्. इलियास के संदर्भ में कांग्रेस नेतृत्व का क्या कहना है ? (इलियास ने वर्ष २००३ में की गई भेंटवार्ता में ‘राष्ट्रवाद नष्ट कीजिए । खिलाफत (मुसलमानों का राज्य) की स्थापना कीजिए’, इस नारे का खुला समर्थन किया था । उस भेंटवार्ता का लिंक भी माहुरकर ने जोडा है ।)
४. दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी ने मुसलमान समुदाय की उन्नति के लिए सर्वाेपरि प्रयास किए हैं । मुसलमानों को लोकसेवा आयोग में प्रवेश मिलने के लिए कोई बाधा नहीं है । उन्होंने कश्मीर घाटी में बडा परिवर्तन लाया है । वहां कश्मीरी मुसलमान बडे स्तर पर मुख्य धारा में आ रहे हैं तथा विकास के फल चख रहे हैं ।
५. यदि ऐसा कोई संगठन हो, जो मुसलमानों में झूठ फैलाकर मुसलमान समुदाय को सबसे बडी हानि पहुंचा रहा हो, तो वह कांग्रेस है ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल
Love Jihad Planned Conspiracy : ५ राज्यों में ‘लव जिहाद’ की ७ घटनाएं सामने आईं !
UP Love Jihad : मुसलमान युवक ने अल्पवयस्क हिन्दू लडकी से किया बलात्कार – धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया ।
भारत हिंदू राष्ट्र ही है ! – UM Pralhad Joshi
Love Jihad In India : भारत में विगत २४ घंटों में ‘लव जिहाद’ के ३ प्रकरण उजागर
कल्याण में अल्पवयस्क लडकी पर अत्याचार : २ कट्टरपंथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया !