|

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – मंदिरों से मिलनेवाला राजस्व जनकल्याण के लिए उपयोग किया जाए एवं उसका नियंत्रण सरकार के स्थान पर उत्तरदायी भक्तों के पास होना चाहिए । देश के प्रमुख मंदिरों का व्यवस्थापन एवं उनके राजस्व का जनकल्याण के लिए होनेवाला उपयोग पारदर्शक पद्धति से हो , साथ ही निष्पक्ष अथवा प्रामाणिक संस्था की देखरेख में यह प्रक्रिया हो । प्रश्न यह है कि , मंदिरों की देखभाल कौन करेगा ? वहां नियमित पूजा-अर्चा हो , इसकी चिंता कौन करेगा ? सिख समाज गुरुद्वारों का संचालन अतिशय उत्तम करता है । देश के धर्माचार्यों को इस पर मंथन करना चाहिए एवं समाज को उत्तरदायित्व लेना चाहिए । इस दिशा में संघ तैयारी कर रहा है एवं शीघ्र ही परिणाम दिखेंगे , ऐसी जानकारी प.पू. सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवतजी ने यहां संघ के १०० वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में दी ।
प.पू. सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवतजी द्वारा प्रस्तुत सूत्र :
१. सरकार संघ चलाता है , यह भ्रम !
रा.स्व. संघ सरकार चलाता है , यह भ्रम है । हमारे पास ऐसा कोई भी रिमोट कंट्रोल नहीं है । सरकार चलाना अत्यंत कठिन कार्य है । इसलिए हम अपना कार्य करते हैं ; मात्र सुझाव दे सकते हैं । सरकार का विरोध करनेवाले हमारी भी आलोचना करते हैं ; परंतु सत्ता में स्थित अनेक लोग अच्छा कार्य कर रहे हैं ।
२.संघ की सबसे बडी समस्या हिन्दू समाज ही है ; क्योंकि उसे जागृत करने के लिए बडे स्तर पर प्रयत्न करने पड रहे हैं । हिन्दू समाज में शक्ति है ; पर वह विभाजित है एवं स्वार्थ में अटका है । यदि समाज एकजुट हुआ, तो देश को आगे ले जा सकता है ।
३.संघ में कोई भी व्यक्तिगत लाभ नहीं मिलता !
संघ की कार्यपद्धति सुदृढ है ; क्योंकि संघ देश की उन्नति के लिए कार्यकर्ताओं से केवल समर्पण की अपेक्षा रखता है ; उसके बदले में कुछ नहीं देता । संघ में अवसरवादी लोग आए , तो भी वे संघ में अधिक समय तक टिकते नहीं ; क्योंकि उन्हें शीघ्र ही समझ आता है कि , यहां उन्हें कोई भी व्यक्तिगत लाभ नहीं मिलेगा ।
४.नई बातों को विरोध नहीं है ; पर पश्चिमीकरण की नकल करना उचित नहीं है । आधुनिक बनें ; पर अपनी जडें एवं संस्कृति न भूलें ।
५. संयुक्त परिवार अब अल्प हुए हैं ; पर संबंधों की भावना टिकी रहनी चाहिए । सप्ताह में न्यूनतम (कम से कम) एक बार तो परिवार को एक साथ बैठना चाहिए । बच्चों को संस्कार घर एवं विद्यालय दोनों से मिलते हैं ।
६. सामाजिक माध्यम एक तकनीक है । उसके स्वामी बनें , दास (गुलाम) नहीं । स्क्रीन टाइम (उपयोग करने की कालावधि) निश्चित करें एवं बच्चों को उचित दिशा दें ।
७. राजनीति समाज से बनती है । यदि समाज में सद्भाव एवं समझदारी होगी , तो नेता भी वैसे ही होंगे । समाज जाग्रुत रहने पर परिस्थिति सुधरेगी ।
अमेरिका के आयात शुल्क का भारत पर कोई भी परिणाम नहीं होगा !
अमेरिका की पुरानी पद्धति है । वह शस्त्र एवं आर्थिक शक्ति के बल पर भारत को झुकाना चाहती है ; पर भारत इतना सशक्त है कि , वह उसके आगे झुका नहीं है । हमारी जनता तैयार है । इसलिए अमेरिका के आयात शुल्क का भारत पर कोई भी परिणाम नहीं होगा ।
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल
Love Jihad Planned Conspiracy : ५ राज्यों में ‘लव जिहाद’ की ७ घटनाएं सामने आईं !
UP Love Jihad : मुसलमान युवक ने अल्पवयस्क हिन्दू लडकी से किया बलात्कार – धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया ।