|

ऑस्टिन (अमेरिका) – अमेरिका के टेक्सास राज्य में भगवान हनुमान जी की भव्य ९० फुट ऊंची मूर्ति वर्ष २०२४ में एक मंदिर परिसर में स्थापित की गई है । इस पर डलास-फोर्ट वर्थ क्षेत्र के कार्लोस टर्सियोस नामक एक रिपब्लिकन पार्टी के कार्यकर्ता ने ‘एक्स’ पर मूर्ति का लघु चलचित्र प्रसारित कर इसका विरोध जताया है । उन्होंने कहा कि यह मूर्ति अमेरिकी भूमि पर भारतीयों द्वारा नियंत्रण प्राप्त करने का प्रयास है । इस वक्तव्य से अमेरिका के हिन्दू भडक गए हैं । भारतीयों ने स्पष्ट किया कि यह मूर्ति हिन्दुओं ने अपनी निजी भूमि पर स्थापित की है । ऐसी टिप्पणी करना अनुचित है । (केवल मौखिक खंडन न करके हिन्दुओं को टर्सियोस के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए आगे आना चाहिए ! – संपादक)
लघु चलचित्र प्रसारित करते हुए टर्सियोस ने लिखा कि तीसरी दुनिया के विदेशी लोग धीरे-धीरे टेक्सास एवं अमेरिका पर नियंत्रण प्राप्त कर रहे हैं । (भारत को ‘तीसरी दुनिया का’ अर्थात गरीब देश कहकर अपमान करने वाले अमेरिकी ! इससे उनका भारत-द्वेष झलकता है ! – संपादक) इस नियंत्रण को रोकने के लिए अमेरिका के लोगों को आगे आना चाहिए ।
🚨SUGAR LAND, TEXAS🚨This is not Islamabad, Pakistan, or New Delhi, India. This is Sugar Land, Texas. Third World Aliens are slowly taking over Texas and America. Why is the third-largest statue in the US this??!
Stop the INVASION!
Follow:@Carlos__Turcios pic.twitter.com/hzNIunlyQ4
— Carlos Turcios (@Carlos__Turcios) February 16, 2026
इस पर एक हिन्दू ने कहा कि तुम सांस्कृतिक संघर्ष में कई वर्ष पहले पराजित हो चुके हो । अब आने वाले स्थानीय चुनावों में भी पराजय झेलनी पडेगी । तुम्हारा ‘अमेरिका फर्स्ट’ का संकल्प जातीय पूर्वाग्रह से प्रेरित है ।
संपादकीय भूमिका
|
Trump Warns Iran : हमारे सैनिकों को हाथ भी लगाया, तो युद्ध भडकेगा ।
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
सर्वोच्च न्यायालय में ५ नए न्यायाधीश, अब एक पद रिक्त !