(एनआईए अर्थात नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी – राष्ट्रीय स्तर की जांच एजेंसी)

भुवनेश्वर (ओडिशा) – पिछले महीने २७ जनवरी को यहां के सुन्दरपाड़ा क्षेत्र में एक विस्फोट हुआ था । इस घटना में ४ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे । अब तक इस घटना की जांच केवल ओडिशा पुलिस कर रही थी, किंतु अब राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को भी जांच के लिए बुलाया गया है ।
हाल ही में प्राप्त नए सीसीटीवी फुटेज से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं । इस वीडियो में विस्फोट की तीव्रता तथा उसके बाद मची उथलपुथल स्पष्ट दिखाई दे रही है । विशेषज्ञों के अनुसार, इस फुटेज से यह स्पष्ट हो सकेगा कि विस्फोट किस प्रकार का था तथा इसके पीछे कोई बडा षड्यंत्र तो नहीं था ।
घायल हुए चार लोगों में से एक व्यक्ति कथित रूप से बहुत चालाक अपराधी बताया जा रहा है । उसके पास इतना शक्तिशाली विस्फोटक पदार्थ कैसे पहुंचा, इस विषय में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण विशेष जांच कर रही है । स्थानीय पुलिस एवं एनआईए की संयुक्त कार्यवाही से यह संकेत मिल रहे हैं कि यह घटना केवल स्थानीय अपराध तक सीमित नहीं हो सकती, अपितु सुरक्षा से जुडी बडी चुनौती भी हो सकता है ।
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
Love Jihad Planned Conspiracy : ५ राज्यों में ‘लव जिहाद’ की ७ घटनाएं सामने आईं !
महाराष्ट्र में ४ महीनों में २५४ करोड ५३ लाख रुपये के नशीले पदार्थ अधिग्रहित ! – CM Devendra Fadnavis
UP Love Jihad : मुसलमान युवक ने अल्पवयस्क हिन्दू लडकी से किया बलात्कार – धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया ।