जनता दल (यूनाइटेड) की विधायक कोमल सिंह तथा भाजपा की विधायक मैथिली ठाकुर ने किया विरोध ।

पाटलिपुत्र (बिहार) – बिहार विधानसभा के बजट सत्र के समय भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक तथा प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने प्रशासन को कठघरे में खडा किया । राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था के विषय पर उन्होंने अपनी ही सरकार से प्रश्न पूछे । वहीं जनता दल (यूनाइटेड) की विधायक कोमल सिंह ने भी अपने निर्वाचन क्षेत्र में ‘स्टेडियम’ के अस्तित्व को लेकर उत्तर मांगा ।
मैथिली ठाकुर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के तारडीह ब्लॉक स्थित ‘कुरसों नदियामी’ के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र की बुरी स्थिति की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया । सरकार ने कहा कि अस्पताल को केवल सुधार की आवश्यकता है, किंतु ठाकुर ने दावा किया कि भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है तथा नए उसको निर्माण की आवश्यकता है । उन्होंने यह भी बताया कि पहले वहां दो आधुनिक चिकित्सक थे, परंतु अब आयुष मंत्रालय के अंतर्गत केवल एक ही चिकित्सक कार्यरत है ।
दूसरी ओर, कोमल सिंह ने मुजफ्फरपुर के गायघाट स्थित अपने निर्वाचन क्षेत्र में ‘स्टेडियम’ के विषय पर खेल मंत्री को घेरा । उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी कागजों में स्टेडियम दर्शाया गया है, जबकि वास्तविकता में वहां केवल एक पुराना मैदान है ।
संपादकीय भूमिकाजनहित को देखते हुए स्वयं सत्ता में रहते हुए भी इस प्रकार प्रशासन तथा मंत्रियों से सार्वजनिक रूप से जवाब मांगने वाले विधायक आज के समय की आवश्यकता हैं । अन्यथा केवल कागजी दावे करके जनता को भ्रमित करना तथा उनकी समस्याएं बढ़ाना कई प्रशासनिक अधिकारियों की आदत बन गई है, यह ध्यान में रखें । |
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !
पूर्वजों की दिनचर्या पुरानी नहीं, अपितु आश्चर्यजनक रूप से उन्नत है !