
मुंबई – महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से १२ वीं कक्षा की प्रमाणपत्र लिखित परीक्षा १० फरवरी से आरंभ हो गई है । पहले ही दिन घोषित आंकडों के अनुसार पूरे राज्य में नकल करने की कुल ४२ घटनाएं हुई हैं । पिछले वर्ष की तुलना में यह संख्या अल्प है ।
विभागवार आंकडों को देखा जाए, तो पुणे विभाग में सबसे अधिक २० घटनाएं पंजीकृत की गईं । अमरावती विभाग २, नासिक ४, नागपुर १, छत्रपति संभाजीनगर में ३ तथा लातूर विभाग में २ घटनाएं सामने आईं । विशेष बात यह कि मुंबई, कोल्हापुर एवं कोंकण क्षेत्र में एक भी घटना पंजीकृत नहीं हुई है । शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा के समय कडे उपाय किए गए थे । केंद्र निदेशक, पर्यवेक्षक, उडन दस्ता, साथ ही वीडियो निरीक्षण आदि व्यवस्था के कारण परीक्षा में कुछ स्थानों पर होनेवाली अप्रिय घटनाओं पर नियंत्रण रखने में सफलता मिली; परंतु कुछ स्थानों पर सफलता नहीं मिली ।
Shocking! 42 cheating cases reported on Day 1 of the 12th Board exams. 📉
Drone footage of parents giving chits to students at Beed goes viral on Social Media
If supervisors are ignoring the copying, they are just as guilty.
Time to crack down on this “blind eye” culture in… pic.twitter.com/X2Vex1W6zc
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 11, 2026
बीड परीक्षा केंद्र में बडे स्तर पर नकल की घटनाएं
बीड तहसील के चौसाळा के आर्ट्स एंड साईंस परीक्षा केंद्र में बडे स्तर पर नकल करने की घटनाएं हुईं । छात्रों को नकल के कागद की आपूर्ति करने के लिए बाहर बडी भीड दिखाई दे रही थी । एक दृश्य में परीक्षा केंद्र के बाहर बडे स्तर पर कुछ युवक महाविद्यालय के छात्रों को नकल की आपूर्ति कर रहे थे ।
संपादकीय भूमिका
|
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
Pune Corporate Jihad : बीमा प्रतिष्ठान के मुसलमान प्रबंधक द्वारा हिन्दू युवती का उत्पीडन !
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ होगा!
Ramdas Athawale : (और इनकी सुनिए…) ‘अवैध मद्यभट्टियों को अधिकृत करने पर सरकार को राजस्व प्राप्त होगा !’
Hanif Sheikh Arrested : संदिग्ध निदा खान को आश्रय देनेवाले घर के मालिक हनीफ शेख को बंदी बनाया गया ।