
मुंबई – अभिभावक छात्रों को मातृभाषा से शिक्षा दें । विदेशी भाषाओं का उपयोग करना टालें । घर में बच्चों के साथ मातृभाषा में बात करें । मातृभाषा का उपयोग बढना चाहिए । ‘मम्मी-डैडी’ बोलने की अपेक्षा ‘माता-पिता’ कहकर ही बुलाना चाहिए, ऐसा प्रतिपादन प.पू. सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत ने किया । यहां के वरली डोम में चल रही २ दिवसीय व्याख्यानमाला में प्रथम व्याख्यान देते हुए वे ऐसा बोल रहे थे ।
सामाजिक समरसता, स्वबोध, परिवार उद्बोधन एवं संविधान इन पर आधारित नागरिक कर्तव्यों का पालन करें !
इस अवसर पर प.पू. सरसंघचालक ने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को यदि जान लेना हो, तो उसके लिए संघ शाखाओं का अनुभव करें । संघ की शाखा, कार्यकर्ता, शिविर आदि का सूक्ष्म निरीक्षण करने से आप संघ को यथार्थरूप में समझ पाएंगे । चाहे कितने भी आरोप लगे अथवा आलोचना हो, तब भी संघ का कार्य निरंतर चलता रहता है । संघ को प्रसिद्धि का मोह नहीं है । सामाजिक समरसता, स्वबोध, परिवार उद्बोधन एवं संविधान पर आधारित नागरिक कर्तव्यों के पालन पर बल दें ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
पश्चिमी महाराष्ट्र के दूध में पाई गई २५ प्रतिशत मिलावट !
विद्यालय की बस पर पेड गिरने से छात्र की मृत्यु के प्रकरण में मुंबई महानगरपालिका की जांच समिति का निष्कर्ष !