कर्तव्य में लापरवाही करने का आरोप !

मुंबई – पुलिस बल से २३ कर्मियों को निलंबित किया गया है तथा २ कर्मियों को सेवा से निष्कासित (बडतर्फ) कर दिया गया है । “अनधिकृत फेरीवालों पर कार्रवाई का उत्तरदायित्व दिए जाने पर भी उसे पूर्ण न करने, बिना कारण बताए लंबे समय तक अनुपस्थित रहने, एवं वरिष्ठों के आदेशों का उल्लंघन करने के कारण यह कार्रवाई की गई है । अनुशासनहीनता तथा आपराधिक आरोपोंवाले पुलिसकर्मियों को क्षमा नहीं किया जाएगा”, ऐसा वक्तव्य पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने इस कार्रवाई के पश्चात दिया । उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अनुशासन, कार्यक्षमता तथा जनता के विश्वास को आघात पहुंचानेवालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी ।
पुलिसकर्मियों के निलंबन की प्रक्रिया का ‘निलंबन समीक्षा समिति’ ने पुनरावलोकन किया तथा कार्रवाई को उचित पाते हुए उनके निलंबन को यथावत रखा है ।
संपादकीय भूमिकानीतिमान अधिकारी तथा कर्मचारी ही अपना कर्तव्य उचित रीति से तथा प्रामाणिकता से पूर्ण करते हैं । वर्तमान में दुर्लभ होती जा रही इस नैतिकता को अंगीकार करने हेतु समाज को साधना एवं धर्माचरण की शिक्षा दी जानी चाहिए, यह हम कब समझेंगे ? |
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
Grooming Gangs : सांसद ने ब्रिटिश संसद में उपस्थित किया ‘ग्रूमिंग टोली’ का सूत्र
खाद्य एवं औषधि विभाग की राज्यभर में गुटखा माफियाओं पर छापेमारी
Operation Kalnemi : रुडकी (उत्तराखंड) में हिन्दू नाम धारण कर साधु-संतों के वेश में घूम रहे ४० मुस्लिम व्यक्तियों को बंदी बनाया
मालेगांव में बकरी ईद के समय ९०६ गोवंशों को बचाया गया ; २५७ गो-तस्करों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज
कच्छ (गुजरात) में साधारण कारणवश मुसलमानों द्वारा ग्राम के हिन्दुओं पर आक्रमण !