घरों, पावरलूम कारखानों तथा झाडियों में छिपाकर रखे गए थे गोवंश ।
महंगे वाहनों के माध्यम से की जा रही अवैध ढुलाई का पर्दाफाश ।

मालेगांव (नासिक) – बकरी ईद के अवसर पर गोवंशों की अवैध हत्या रोकने के उद्देश्य से मालेगांव पुलिस ने गोवंश वध निषेध कानून के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की । पुलिस ने घरों, पावरलूम कारखानों, गलियों तथा झाडियों में छिपाकर रखे गए गोवंशों को मुक्त कराया । साथ ही, महंगे वाहनों में ठूंसकर की जा रही अवैध ढुलाई का भंडाफोड करते हुए ९०६ गोवंशों को बचाया ।
मालेगांव पुलिस विभाग द्वारा कुल १५५ विशेष अभियान चलाए गए । इन अभियानों के अंतर्गत संशोधित गोवंश वध निषेध कानून के अंतर्गत २५७ गो-तस्करों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए । पुलिस ने नाकाबंदी के लिए विशेष ‘गो स्क्वाड’ (विशेष दल) भी नियुक्त किया था ।
इस कार्यवाही के समय कुल ९०६ गोवंशों को मुक्त कराया गया तथा ११० वाहनों को जब्त किया गया ।
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
(और इनकी सुनिए…) ‘कुंकुम इस्लामी देशों से आता है, तो क्या फिर हिन्दु तिलक लगाना बंद कर देंगे ?’ – Priyank Kharge
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान चोरी की ७० घटनाएं सीसीटीवी में कैद !