नव नियुक्त आयुक्त तुकाराम मुंढे के आदेश पर २ दिनों में ४० स्थानों पर छापे, ३२ लोगों को बंदी बनाया गया
नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड करने वालों को छोडा (बख्शा) नहीं जाएगा, ऐसी स्पष्ट चेतावनी
मुंबई – खाद्य एवं औषधि विभाग के नव नियुक्त आयुक्त तुकाराम मुंढे ने पदभार संभालते ही मात्र २ दिनों में ४० स्थानों पर छापेमारी कर गुटखा तथा पान मसाला माफिया से जुडे ३२ आरोपियों को बंदी बनाया । इस कठोर कार्यवाही में २४ घटनाएं प्रविष्ट की गईं तथा १२ लाख १६ सहस्त्र रुपये का अवैध माल पकड लिया गया ।
पुणे जिला के आंबेगांव तथा खेड तालुकों में १९ लाख रुपये से अधिक मूल्य का संदिग्ध खाद्य सामग्री का भंडार भी पकड लिया गया । आयुक्त मुंढे ने चेतावनी देते हुए कहा कि “नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोडा नहीं जाएगा ।”
भ्रामक विज्ञापनों में सम्मिलित कलाकारों पर भी होगी कार्यवाही ।
आयुक्त मुंढे ने स्पष्ट किया कि केवल धन के लालच में झूठे एवं भ्रामक विज्ञापन प्रसारित करने वाली संस्थाओं के साथ-साथ उन विज्ञापनों में भाग लेने वाले कलाकारों के विरुद्ध भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी । (केवल पैसे के लिए समाज को अनुचित दिशा में ले जाने वालों पर अंकुश लगाने हेतु ऐसा कदम उठाना सराहनीय है – संपादक) उपभोक्ताओं के संरक्षण के लिए प्रशासन द्वारा अपनाए गए इस कठोर कार्यवाही की आम जनता द्वारा व्यापक सराहना की जा रही है ।

मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !