मुसलमानों ने किया नमाज पठन

धार (मध्य प्रदेश) – यहां की भोजशाला में २३ जनवरी को वसंत पंचमी के अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार सूर्योदय से सूर्यास्त तक हिन्दुओं को पूजा करने की अनुमति दी गई; किंतु दोपहर १२ बजे से दोपहर ३:३० बजे तक मुसलमानों के नमाज पठन हेतु पूजा स्थगित की गई थी । संपूर्ण दिन में दोनों धर्मों के अनुयायियों द्वारा शांतिपूर्वक धार्मिक कृत्य संपन्न किए गए । इस अवसर पर बडी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था । प्रातः काल यहां शोभायात्रा भी निकाली गई थी । इसमें बडी संख्या में महिलाएं तथा पुरुष भगवा ध्वज लेकर सम्मिलित हुए थे ।
Bhojshala Update🕉️📜
Vasant Panchami Puja & Darshan concluded peacefully at Bhojshala; Namaz was also offered as per the Supreme Court directions
It’s widely known that Bhojshala is a Hindu site. Hindus seek an expedited court hearing on the ASI survey ordered by the court, so… https://t.co/R3RoyW6K5p pic.twitter.com/swC0gAKyXI
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 23, 2026
भोजशाला परिसर में स्थित कमल मौला मस्जिद में न्यायालय के आदेशानुसार निर्धारित समय में मुसलमानों को प्रशासन द्वारा वज्र वाहन के माध्यम से लाया गया था । लगभग २० मिनट की नमाज के पश्चात सभी मुसलमानों को वापस ले जाया गया । मस्जिद का भाग तंबू लगाकर आच्छादित किया गया था । मुसलमानों को पृथक मार्ग एवं प्रवेश द्वार से यहां लाया गया था ।
हे ही वाचा → SC Verdict Bhojshala : मुसलमानों को दोपहर १ से ३ बजे तक नमाज पठन करने की अनुमति
भीड के कारण वृद्ध श्रद्धालु मूर्छित
भोजशाला के मुख्य प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं की लंबी पंक्ति लगी थी । दर्शन हेतु बडी संख्या में भक्तों के आने से परिसर में अत्यधिक भीड थी । इसी समय पंक्ति में खडे एक वृद्ध श्रद्धालु का स्वास्थ्य अचानक बिगड गया और वे मूर्छित हो गए । उपस्थित प्रशासन एवं स्वयंसेवकों की सहायता से उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों के दल ने प्राथमिक उपचार दिया । उपचार के पश्चात उन श्रद्धालु का स्वास्थ्य स्थिर बताया गया है ।
संपादकीय भूमिकाभोजशाला हिन्दुओं की है, यह जगविदित है । पुरातत्व विभाग द्वारा न्यायालय के आदेशानुसार किए गए सर्वेक्षण पर शीघ्र अति शीघ्र सुनवाई होकर भोजशाला हिन्दुओं को प्राप्त हो तथा यह समस्या सदैव के लिए समाप्त हो, ऐसा ही हिन्दू चाहते हैं ! |
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न