
पणजी, २१ जनवरी (वार्ता.) – पर्वरी के उद्योजक और ‘होली’ (एच.ओ.एल.आई. – हेल्पफुल ऑर्गनाइजेशन फॉर लाइकमाइंडेड इंडियंस) नामक सामाजिक संस्था के श्री. कमलाकांत चतुर्वेदी को १६ जनवरी के दिन ‘विंध्य गौरव पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया । भोपाल, मध्य प्रदेश के ‘परशुराम कल्याण बोर्ड’ सभागार में आयोजित ‘विंध्य गौरव अवार्ड’ कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के हाथों उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया । इस अवसर पर ‘परशुराम कल्याण बोर्ड’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु राजोरिया, केंद्रीय मंत्री टेकम एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।
यह कार्यक्रम मुंबई की ‘स्नेह इवेंट मैनेजमेंट’ द्वारा आयोजित किया गया था । श्री. कमलाकांत चतुर्वेदी के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले अन्य ९ व्यक्तियों को भी ‘विंध्य गौरव पुरस्कार’ प्रदान किया गया । श्री. कमलाकांत चतुर्वेदी ने धर्मप्रचार के कार्यों के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में २ हजार चांदी के सिक्के, ५०० श्रीरामचरितमानस ग्रंथ तथा लगभग १ हजार भगवद्गीता ग्रंथों का वितरण किया है । भारत के पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर की जयंती एवं आदरणीय भारतरत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि के कार्यक्रमों के अवसर पर श्री. चतुर्वेदी ने धर्मप्रसार के उद्देश्य से यह वितरण कार्य किया ।
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
गुजरात, महाराष्ट्र एवं गोवा राज्यों के पश्चिमी घाट क्षेत्र को पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र घोषित किए जाने की संभावना
१५ दिन में एस्.टी. की आय में ४३ करोड ८३ लाख रुपए की वृद्धि ।