गति बढाने से मोटरसाइकिल चलाने में नियंत्रण खोया तथा दुर्घटना हो गयी ।

बेळगावी (कर्नाटक) – कर्नाटक के बेळगावी जिले के अथानी नगर में ४४ वर्षीय एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु हो गई । वह मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी आवारा कुत्तों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया । घबराकर उसने दोपहिया वाहन की गति बढा दी, जिससे उसका मोटरसाइकिल पर से नियंत्रण छूट गया तथा बाइक एक घर की दीवार से जा टकराई । इस दुर्घटना में उसकी तत्काल ही मृत्यु हो गई ।
१. मृतक का नाम विश्वनाथ शिरोल बताया गया है । उनके परिवार में पत्नी तथा तीन बच्चे हैं । वे परिवार के एकमात्र धनार्जन करने वाले सदस्य थे । उनकी मृत्यु से परिवार पर गंभीर संकट आ गया है ।
२. इस घटना के बाद अथानी नगर के नागरिकों ने आवारा कुत्तों की बढती संख्या को लेकर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया है । नागरिकों ने प्रशासन से तुरंत कदम उठाने एवं सडकों पर घूम रहे आवारा कुत्तों पर नियंत्रण करने की मांग की है । (नागरिकों को ऐसी मांग क्यों करनी पडती है ? क्या प्रशासन को यह स्वयं समझ में नहीं आता ? – संपादक)
संपादकीय भूमिकाआवारा कुत्तों पर नियंत्रण न कर पाना प्रशासन के लिए शर्मनाक । उत्तरदायी अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए । |
RBI Polymer Notes : प्लास्टिक के नोट प्रचलन में लाने पर रिजर्व बैंक विचार कर रहा है ।
Wrong Blood : राजस्थान के अस्पताल में प्रसूता को ‘ओ-पॉजिटिव’ के स्थान पर असावधानीवश ‘बी-पॉजिटिव’ रक्त चढाया गया , अवस्था गंभीर ।
Passive Euthanasia : निष्क्रिय इच्छामृत्यु पर निर्णय लेने के लिए महाराष्ट्र में समितियों का गठन होगा ।
Corona Virus : आंध्र प्रदेश में २० दिनों के भीतर कोरोना के १२ नए मरीज मिले !
Telangana School Kalma Controversy : भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू छात्र को गृहकार्य में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहने वाली शिक्षिका को विद्यालय ने नौकरी से निकाला ।
Ayushman Bharat Yojana : ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत १० लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की संसदीय समिति की अनुशंसा