लंदन पुलिस की निष्क्रियता के कारण २०० से अधिक सिखों ने लडकी को छुडाया !
(ग्रूमिंग अर्थात छोटी लडकियों या युवतियों को जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण करना)

लंदन (ब्रिटेन) – यहां एक पाकिस्तानी ‘ग्रूमिंग गैंग’ ने एक नाबालिग सिख लडकी को प्रेम जाल में फंसाकर उसका अपहरण किया तथा पश्चात उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया । १४ वर्ष की इस लडकी को एक फ्लैट में बंद कर ५-६ मुसलमानों ने उसके साथ दुष्कर्म किया । लडकी ने भागने का प्रयास भी किया; परंतु उसे डरा-धमकाकर शांत कर दिया गया ।
इस घटना की जानकारी मिलते ही वेस्ट लंदन में रहने वाले २०० से अधिक सिखों ने उस भवन के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया तथा लडकी को सुरक्षित छुडाया । सिखों का आरोप है कि वेस्ट लंदन में इस प्रकार छोटी लडकियों का अपहरण कर उनका यौन शोषण करने की घटनाएं सामान्य हो गई हैं एवं लंदन पुलिस दोषियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती ।
क्या है पूरा प्रकरण ?इस लडकी का कुछ दिन पहले ही अपहरण किया गया था । पुलिस में परिवाद पंजीकृत कराई गई थी, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई । पुलिस की सुस्ती देखकर सिख समुदाय के लोग एकजुट हुए तथा उस फ्लैट को घेर लिया जहां लडकी को बंधक बनाकर रखा गया था । कई घंटों के संघर्ष के बाद लडकी को मुक्त कराया जा सका । सिखों के अनुसार, लड़की ने बताया कि एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने उसे फुसलाकर उसका अपहरण किया एवं अपने फ्लैट पर ले गया । वहां मुख्य आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया तथा अपने ५-६ अन्य साथियों को भी ऐसा करने के लिए बुलाया । जब उसने विरोध किया तथा भागने का प्रयास किया, तो उसे कमरे में बंद कर दिया गया । |
संपादकीय भूमिका
|
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari