
रायपुर (छत्तीसगढ) – हिन्दू जनजागृति समिति ने छत्तीसगढ सरकार से मांग की है कि राज्य के शैक्षिक पाठ्यक्रम में सुधार किया जाए, धर्मांतरण विरोधी कानून को और अधिक कठोर बनाया जाए तथा लव जिहाद के विरुद्ध प्रभावी कानून लागू किया जाए । हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र और छत्तीसगढ राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट ने हाल ही में छत्तीसगढ राज्य के वरिष्ठ मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा ।
१. श्री. सुनील घनवट ने छत्तीसगढ के उपमुख्यमंत्री श्री. अरुण सावजी, विधायक श्री. पुरंदर मिश्राजी, दुर्ग के विधायक श्री. गजेंद्र यादवजी, राजनांदगांव के सांसद श्री. संतोष पांडेयजी और पुलिस महानिरीक्षक श्री. सुशील द्विवेदीजी से भेंट कर चर्चा की ।
२. इस अवसर पर यह भी मांग की गई कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सहित राज्य के संपूर्ण शैक्षिक पाठ्यक्रम में राष्ट्रपुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों और स्थानीय क्रांतिकारियों का इतिहास सम्मिलित किया जाए ।
मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे । – उपमुख्यमंत्री का आश्वासन
उपमुख्यमंत्री श्री. अरुण सावजी ने इन मांगों पर ध्यान देते हुए हिन्दू जनजागृति समिति को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया । विधायक श्री. पुरंदर मिश्राजी ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी । सांसद श्री. संतोष पांडेयजी ने कहा कि ये विषय अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं और उन्होंने इन्हें संसद में उठाने का आश्वासन दिया ।
गुणवत्ता एवं अन्नसुरक्षा के विषय में ‘गोकुल’ संघ की ओर से कभी भी समझौता नहीं किया गया है ।
Corporate Jihad : धर्मांतरण अस्वीकार करने के कारण ‘विप्रो’ (Wipro) की हिन्दू महिला कर्मचारी को सेवामुक्त किया !
महाराष्ट्र में २ जून से आंदोलन, घंटानाद, महाआरती एवं हस्ताक्षर अभियान आरंभ होगा ।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम !
संपादकीय : आर्थिक अनुशासन
हिन्दू जनजागृति समिति के हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी की मध्य प्रदेश यात्रा !