एक औरंगजेब ही हमें भारी पडा; हमारा शहर कोई गोदाम नहीं है ! – संजय शिरसाट, पालकमंत्री

ओवैसी के ‘मुझे यहीं दफन करना’ वाले वक्तव्य पर शिरसाट का पलटवार !

शिवसेना नेता संजय शिरसाट

छत्रपती संभाजीनगर : “मुझे यह शहर इतना प्रिय है कि अगर मेरा अंत हो, तो मुझे यहीं (छत्रपती संभाजीनगर में) दफन करना,” ऐसा बयान ‘एआईएमआईएम’ (AIMIM) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने यहां के आमखास मैदान की सभा में दिया था । इस वक्तव्य पर पालकमंत्री तथा शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने तीखे शब्दों में पलटवार किया । शिरसाट ने एक दैनिक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में स्पष्ट किया कि, “एक औरंगजेब हमें पहले ही भारी पडा है । हमारा शहर कोई गोदाम नहीं है । ऐसे भावनात्मक बयानों के कारण समाज में तनाव तथा दंगों जैसी घटनाएं घट सकती हैं ।”

मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि नेता भाषणों में जानबूझकर भावनात्मक बयान देते हैं, जिससे लोगों के बीच गलत भावनात्मक वातावरण बनता है । उन्होंने नागरिकों से सावधान रहने का आह्वान किया । पार्टी के भीतर चल रहे मतभेदों के बारे में उन्होंने कहा कि ये विवाद नहीं, अपितु जीवंतता के लक्षण हैं; नेतृत्व के लिए प्रतिस्पर्धा होती है, लेकिन हम सब एक साथ हैं ।

उन्होंने आगे कहा कि छत्रपती संभाजीनगर एक संवेदनशील शहर है । यहां एक जगह पत्थरबाजी होने पर तुरंत अफवाहें फैल जाती हैं । इसलिए, प्रत्येक को जिम्मेदारी से व्यवहार करते हुए शांति बनाए रखना आवश्यक है ।