अमेरिका के वाणिज्यिक सचिव हॉवर्ड लुटनिक का दावा

वॉशिंग्टन (अमेरिका) – अमेरिका के वाणिज्यिक सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने यह दावा किया है कि भारत-अमेरिका के मध्य का व्यापार समझौता किसी नीतिगत मतभेदों के कारण नहीं, अपितु भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प को दूरभाष न करने से लंबित है । इसके कारण ट्रम्प के अहंकार को चोट लगी है, ऐसा भी उन्होंने बताया ।
So Howard Lutnick claims the India-U.S. trade deal stalled because Narendra Modi didn’t call Donald Trump.
Does Washington really believe India must flatter Trump to avoid arbitrary 50% tariffs?
India is a sovereign nation, not a vassal state.
Given Trump’s erratic,… pic.twitter.com/LzdorIcsdg
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 9, 2026
लुटनिक ने आगे कहा कि,
१. दोनों देशों के मध्य का व्यापार समझौता लगभग अंतिम चरण में था । इस पर बातचीत पूरी करने के लिए भारत को ‘तीन शुक्रवारों’ की समयसीमा दी गई थी । ट्रम्प स्वयं इस समझौते के अंतिम रूप देने के इच्छुक थे; परंतु नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें दूरभाष न किए जाने से यह समझौता आगे नहीं बढ पाया ।
२. इसके परिणामस्वरूप अमेरिका ने इंडोनेशिया, फिलिपींस एवं विएतनाम के साथ व्यापार समझौता किया । इसके विपरीत ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर द्वारा ट्रम्प को दूरभाष करने के तुरंत उपरांत अमेरिका एवं ब्रिटेन के मध्य व्यापार समझौता हुआ ।
३. भारत के लिए इससे पूर्व रखी गए शर्तें अब लागू नहीं होंगी । भविष्य में यदि इन दोनों देशों में समझौता हुआ, तब भी भारत को नई एवं कठिन शर्ताें का सामना करना पड सकता है ।
रूस से तेल खरीदने के कारण अमेरिका ने भारत पर ५० प्रतिशत आयात शुल्क लगाया है । भारत ने इस निर्णय को अनुचित बताकर यह शुल्क तुरंत निरस्त करने की मांग की है । इस विषय पर भले ही दोनों देशों में बातचीत चल रही हो, तब भी व्यापार समझौता अब तक लंबित है ।
संपादकीय भूमिकाक्या लुटनिक को ऐसा लगता है कि ट्रम्प उन्हें जब चाहेंगे, तब भारत पर ५० प्रतिशत आयात शुल्क लगाएं तथा भारत उन्हें संतुष्ट रखने के लिए उनके तलुवे चाटे ? ट्रम्प के विचित्र स्वभाव को देखते हुए इस समझौते के संदर्भ में भारत को चतुराई से कदम उठाने की आवश्यकता है ! |
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
Mahrang Baloch : मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध आवाज उठाने वाले महरंग बलोच को पाकिस्तान ने सुनाया आजीवन कारावास का दंड सुनाया ।
‘शिप रीसाइक्लिंग’ (जहाज पुनर्चक्रण) में भारत विश्व में नंबर १ पर !
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद किया गया, तो पूरे ईरान को नष्ट कर दिया जाएगा ! : Donald Trump
भारत से चल रहे सीमाविवाद में हम ब्रिटेन को मध्यस्थ बनाना नहीं चाहते ! – Balen Shah
भारत हिंदू राष्ट्र ही है ! – UM Pralhad Joshi