
तेहरान (ईरान) – फिरौन निमरूद रजा शाह तथा मोहम्मद रजा जैसे विश्व के तानाशाह जब अहंकार के शिखर पर थे तब उनका पतन हुआ, उसी प्रकार डोनाल्ड ट्रंप का भी अंत होगा, ऐसा वक्तव्य ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी ने दिया । ईरान में विगत कुछ दिनों से चल रहे शासन-विरोधी आंदोलनों की पृष्ठभूमि पर खामेनी ने प्रथम बार ट्रंप की आलोचना की । कुछ ईरानी नागरिक इन विदेशी नेताओं को प्रसन्न करने के लिए मार्ग पर उतरे हैं, ऐसा आरोप भी उन्होंने लगाया । खामेनी ने अपने समर्थकों से एकजुट रहने का आवाहन किया ।
सरकारी दूरदर्शन पर प्रसारित भाषण में खामेनी ने बताया कि, इस्लामी गणराज्य ईरान किसी भी अस्थिरता के सम्मुख झुकेगा नहीं । सहस्त्रों सम्माननीय लोगों के रक्त से यह सत्ता निर्मित हुई है तथा भाड़े के लोगों के दबाव के कारण यह पीछे नहीं हटेगी । यदि ट्रंप को देश चलाना आता, तो उन्होंने स्वयं का देश चलाया होता, यहां हस्तक्षेप नहीं किया होता ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !