एम्.आय.एम्. के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील का वक्तव्य !

मुंबई – यदि किसी भी व्यक्ति ने मुस्लिम महिलाओं को अनुचित हेतु से स्पर्श करने का प्रयास किया, तो मैं उसका हाथ काट दूंगा, ऐसा वक्तव्य एम्.आय.एम्. (‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ अर्थात् अखिल भारतीय मुस्लिम एकता संघ) के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने दिया। वे नगरपालिका निर्वाचन के एक प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते समय बोल रहे थे ।
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने एक महिला के मुख से हिजाब (मुस्लिम महिलाओं के सिर और ग्रीवा को ढकने वाला वस्त्र) हटाया था । उस पर उत्तरप्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने कहा था, ‘‘नितीश कुमार ने केवल नकाब (मुख ढकने के छिद्रयुक्त वस्त्र) को स्पर्श किया था । यदि अन्यत्र स्पर्श किया होता, तो क्या होता ?’’ इसी पृष्ठभूमि पर जलील ने उपर्युक्त वक्तव्य दिया ।
जलील ने आगे कहा, ‘‘सत्ताधारी तथा विरोधी पक्ष के अनेक दल स्वयं को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं । ये दल उपद्रवियों तथा आपराधिक तत्वों का समर्थन करते हैं; परंतु मुसलमानों के अधिकारों के लिए खडे होने में संकोच करते हैं ।’’ (मुसलमानों के अधिकारों के लिए कौन-कौन खडा होता है, यह सुविज्ञ जनता भली-भांति जानती है, यह जलील ध्यान में रखें ! – संपादक)
संपादकीय भूमिका
|
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
थूकने वालों से अब ढाई सहस्र रुपये दंड वसूल करें ! – मुंबई उच्च न्यायालय
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !