|

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) – देविगंज इलाके में स्थित ‘इंडिया प्रेस्बिटेरियन चर्च’ में प्रार्थना सभा के नाम पर ईसाइयों द्वारा गरीब हिन्दुओं का बलपूर्वक धर्मांतरण किया जा रहा था, यह भीषण वास्तविकता उजागर हुई है ।
पुलिस में दिये गये आरोप के अनुसार,
१. २८ दिसम्बर को सुबह १० बजे देवप्रकाश पासवान, नीरज पासवान एवं सुशील रैदास को गिरजा घर में बुलाया गया । वहां प्रार्थना सभा चल रही थी । उसमें हिन्दू देवताओं के संबंध में अपमानजनक बातें कही गईं एवं उपस्थित लोगों पर ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए दबाव डाला गया । ‘ईसाई धर्म स्वीकार करने पर धन, घरेलू सुविधाएं, नौकरी एवं बच्चों की शिक्षा की निशुल्क व्यवस्था करेंगे’ ऐसा प्रलोभन हिन्दुओं को दिखाया गया ।
२. इस अवैध कृत्य का विरोध देवप्रकाश एवं उनके साथियों ने किया, तो उन्हें ११०० रुपये देकर चुप रहने के लिए कहा गया । जो घटना घटी, उसके संबंध में कहीं भी बात न करने के लिए एवं धन भी देने की तैयारी दिखाए जाने का आरोप है ।
३. आरोपी गांव में आकर लोगों को घर में यीशु मसीह का चित्र लगाने एवं प्रत्येक रविवार को गिरजा घर में आने के लिए विवश कर रहे थे । नए लोगों को गिरजा घर में लाने वालों को पुरस्कार देने का आश्वासन दिया जाता था, जबकि मना करने वालों को ‘ परिणाम भुगतने होंगे’ ऐसी धमकी दी जाती थी ।
४. इस प्रकार से गांव वालों में भय का वातावरण बन गया । मानसिक कष्ट के कारण कुछ लोगों को गांव छोडना पडा, तो कुछ लोग तीव्र तनाव में जीवन बिता रहे हैं ।
५. इस प्रकरण में थरियांव क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी वीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गिरजाघर में जाकर पादरी डेविड ग्लेडविन एवं उसके पुत्र अभिषेक ग्लेडविन को २८ दिसम्बर को बंदी बनाया एवं अन्य कुछ लोगों के विरुद्ध भी वाद प्रविष्ट किया । उनका भी शोध चल रहा है ।
६. देविगंज क्षेत्र में स्थित ‘इंडिया प्रेस्बिटेरियन चर्च’ में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का प्रयास हो रहा है, ऐसा आरोप बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद ने किया था । इसके उपरांत पुलिस ने कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रण में लिया ।
हिन्दुओं का गिरजा घर के सामने आंदोलन !
धर्मांतरण की बात गांव में प्रसारित होते ही बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गिरजाघर के सामने आंदोलन किया । उनके अनुसार गिरजाघर में बडी संख्या में हिंदू महिलाएं हैं एवं उन्हें आजीविका हेतु व्यवसाय, चिकित्सा, धन एवं शिक्षा का प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन किया जा रहा है । इसके उपरांत पुलिस ने कार्रवाई की ।
संपादकीय भूमिकाहिन्दुओं का धर्मांतरण करने वालों को न वर्तमान कानूनों का, न सरकार, पुलिस एवं प्रशासन का कोई भय रह गया है, इसलिए वे ऐसा करने का साहस करते हैं ! ऐसे लोगों को दंडित करने के लिए सरकार को आजीवन कारावास में डालने का कानून बनाना चाहिए, तभी उन पर निर्णायक प्रतिबंध लगेगा ! |
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।