सेनाधिकारी बंकर में छिपे थे तथा मुझे भी छिपने के लिए कहा गया था ! – Asif Ali Zardari

‘ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की स्वीकृति

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – ‘ऑपरेशन सिंदूर’के समय हमारे सेना के अधिकारी बंकर में छिपे थे तथा उस समय मुझे भी बंकर में छिपने का सुझाव दिया गया था, इसे पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने स्वीकार किया है । यहां के एक कार्यक्रम में वे ऐसा बोल रहे थे । उन्होंने यह भी कहा कि भारत द्वारा आक्रमण किए जाने के ४ दिन पूर्व ही हमें युद्ध की आहट सुनाई दी थी ।

(और इनकी सुनिए …) ‘गोली का जवाब गोली से देंगे !’

झरदारी ने इस स्वीकृति के साथ भारत को पुनः धमकी देने का प्रयास करते हुए कहा कि हम युद्धभूमि में लडने के लिए तैयार हैं तथा स्वयं हथियार लेकर अपने प्राणों को बलिदान देने में हम पीछे नहीं हटेंगे । हम गोली का जवाब गोली से देंगे । (इससे यह स्पष्ट होता है कि पाकिस्तान को नष्ट किए बिना तथा उसका अस्तित्व मिटाए बिना भारत को शांति प्राप्त नहीं होगी ! – संपादक)

(और इनकी सुनिए …) ‘पाकिस्तान ने जो संयम दिखाया है, उसके लिए भारत को पाकिस्तान के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए !’

पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने जो संयम दिखाया है, उसके लिए भारत को पाकिस्तान के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए; क्योंकि यदि पाकिस्तान चाहता, तो वह और अधिक भारत के लडाकू विमान गिरा देता । पाकिस्तान अपनी रक्षा कैसी करनी है ?, यह जानता है; यह बात अब मोदी की समझ में आई है ।, हम पर यदि पुनः युद्ध थोपा गया, तो उसके लिए पाकिस्तान पूर्णरूप से तैयार है । (पाकिस्तान अब तक के सभी युद्धों में पराजित होने के उपरांत भी यही कहता आया है तथा यही उसकी मानसिकता है । – संपादक)

दूसरी ओर ‘पाकिस्तान पीपल्स पार्टी’के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे फील्ड मार्शल (आसिम मुनीर) का नाम सुनते ही मोदी छिप जाते हैं । अब वे विदेश में पाकिस्तान के विषय में कुछ भी नहीं बोलते । (पाकिस्तान की जनता को मूर्ख बनानेवाले उनके देश के मूर्ख राजनेता ! – संपादक)

संपादकीय भूमिका 

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’के कारण पाकिस्तान की जो हानि हुई, उसका स्वीकार न करनेवाले पाकिस्तान की पोल खोली, इसे अब विश्व देख रहा है !