|

नवी देहली – ‘आय.पी.एल्. २०२६’के लिए बांग्लादेशी क्रिकेट खिलाडियों को खरीदने के तथा उन्हें खिलाने के विरोध में अब हरिद्वार के साधु-संत खुलकर सामने आए हैं । ‘भारतीय खिलाडी यदि बांग्लादेशी क्रिकेट खिलाडियों के साथ खेले, तो वे इसके विरोध में सडक पर उतरेंगे, साथ ही भारतीय खिलाडी भी ‘जिहादी’ कहलाएंगे’, ऐसे इन संतों ने कहा है । श्री अखंड परशुराम अखाडे के आचार्य पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बांग्लादेशियों ने हिन्दुओं का नरसंहार किया है । वहां हिन्दुओं को मारा जा रहा है, काटा जा रहा है तथा जलाया जा रहा है । यदि ऐसे बांग्लादेशियों के साथ मैच खेला गया, तो वे सहस्रों पदाधिकारियों के साथ सडक पर उतरेंगे । वर्तमान समय में केवल ‘कोलकाता नाईट राइडर्स’ संघ ने ही बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को खरीदा है । (इससे ‘कोलकाता नाईट राइडर्स’ प्रशासन क्या बांग्लादेशी मुसलमानप्रेमी तृणमूल कांग्रेस का पिठ्ठू है, ऐसा कहा जाए ? – संपादक)
१. संत समाज, श्री अखंड परशुराम अखाडा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने २७ दिसंबर को यहां के मायादेवी मंदिर में बांग्लादेशी खिलाडियों के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया । इन आंदोलनकारियों ने बांग्लादेशी खिलाडियों को इस प्रतियोगिता में खिलाया न जाए, यह मांग की ।
२. जहां ऐसा मैच होता हो, वहां जाकर हम इसका विरोध करेंगे; क्योंकि जितने भी बांग्लादेशी एवं पाकिस्तानी खिलाडी हैं, उन्हें खरीदनेवाला तथा उनके साथ संबंध रखनेवाला भी जिहादी प्रवृत्ति का होगा तथा श्री अखंड परशुराम अखाडा उनका विरोध करने का कार्य करेगा ।
संपादकीय भूमिका‘कोलकाता नाईट रायडर्स’संघ व्यवस्थापन पर दबाव बनाकर मुस्तफिजुर रहमान को खेलने नहीं दिया जाए, इसके लिए पूरे भारत की क्रिकेटप्रेमी हिन्दू जनता को प्रयास करने चाहिएं, अन्यथा करोडों की संख्या में ‘आई.पी.एल्’ देखकर समय एवं पैसों को व्यर्थ गंवानेवाली हिन्दू जनता धर्मद्रोही एवं राष्ट्रद्रोही ही कहलाई जाएगी ! |
Obesity Among Children : यूरोपीय देशों की भांति भारत के बच्चों में बढ रहा है मोटापे का संकट ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
‘शिप रीसाइक्लिंग’ (जहाज पुनर्चक्रण) में भारत विश्व में नंबर १ पर !
पंढरपुर के श्री विठ्ठल की मूर्तियों के रासायनिक विलेपन पर न्यायालय ने रोक लगाई !
भारत से चल रहे सीमाविवाद में हम ब्रिटेन को मध्यस्थ बनाना नहीं चाहते ! – Balen Shah