(हिजाब यानी मुस्लिम महिलाओं द्वारा सिर तथा गर्दन ढकने के लिए पहना जाने वाला वस्त्र)

पाटलिपुत्र (बिहार) – शहर में नियुक्ति पत्रों का वितरण करते समय मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने का प्रयास किया था । इसके बाद उनकी आलोचना हो रही है । इस पृष्ठभूमि में भाजपा ने नितीश कुमार का समर्थन किया है । भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिभूषण ठाकुर बछौल ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों एवं सरकारी नौकरियों में हिजाब पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए । इसके साथ ही पूरे भारत में हिजाब पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी नीतीश कुमार का समर्थन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोई अनुचित कार्य नहीं किया । भारत कोई इस्लामी देश नहीं है । भारत में कानून का शासन है । नितीश कुमार ने सही किया है ।
“Wearing Hijab in Public Should Be Banned in India!” — Haribhushan Thakur Bachaul, BJP Leader (See Video)
In a related development, Union Minister Giriraj Singh backed Nitish Kumar in the hijab incident, saying: “India is not an Islamic country; it follows the rule of law.”
The… pic.twitter.com/XkvDKfrNSm
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) December 19, 2025
हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि,
१. हिजाब के नाम पर केवल आतंकवाद फल-फूल रहा है । आतंकवादी आक्रमण करने के बाद हिजाब पहनकर भाग जाते हैं । जिन्हें हिजाब पहनना है, वे पाकिस्तान चले जाएं ।
२. हिजाब पहनकर नियुक्ति पत्र लेने आई महिला डॉक्टर को बिहार छोड देना चाहिए । वह चेहरा ढककर नियुक्ति पत्र लेने गई थी ।
(और उनकी सुनिए) ‘हिन्दू एवं मुसलमानों के बीच विवाद भडकाने का प्रयास ’ – राष्ट्रीय जनता दल
बचौल के वक्तव्य के बाद बिहार का वातावरण (माहौल) गरम हो गया है । राष्ट्रीय जनता दल के नेता मुकेश कुमार रोशन ने बछौल को लक्ष्य हुए कहा कि वे हिन्दू तथा मुसलमानों के बीच विवाद भडकाने का प्रयास कर रहे हैं । उन्हें तुरन्त बंदी बनाया जाए ।
RBI Polymer Notes : प्लास्टिक के नोट प्रचलन में लाने पर रिजर्व बैंक विचार कर रहा है ।
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Kerala Court Waqf Board : केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक I
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan