उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी द्वारा दी गई सूचना !

मुंबई – २०२४ इस वर्ष में १ लाख २८ सहस्र २५२ नागरिकों को कुत्तों ने काटा । वर्ष २०२४ के अभिलेख के अनुसार राज्य में ४० लाख , जबकि मुंबई में ९१ सहस्र ७५७ आवारा भ्रष्ट कुत्ते हैं । ‘एनिमल वेलफेअर बोर्ड’ द्वारा विहित ‘ह्युमन सोसायटी इंटरनेशनल’ नामक संस्था ने यह प्रतिवेदन (रिपोर्ट) दिया है, ऐसी सूचना उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने विधानसभा में दी । इस संदर्भ में शिवसेना के विधायक सुनील शिंदे जी ने प्रश्न उपस्थित किया था ।
१. आवारा कुत्ते (कुत्ते) का निर्बीजीकरण, लसीकरण, रेबीज निर्मूलन करना, मनुष्यों से संघर्ष को टालना ये उपाययोजनाएं की जा रही हैं ।
२. नागरिकों के परिवादों के लिए अलग से ‘वेबपोर्टल’ तैयार किया जा रहा है । ७५६४९ ७६६४९ यह सहायक क्रमांक दिया गया है । आवारा कुत्तों को आश्रय देने के लिए जिलाधिकारियों की अध्यक्षता के अधीन खुली भूमि के लिए समिति नियुक्त की गयी है, ऐसी सूचना विधानसभा में दी गयी ।
३. एक पश्चिम उपनगर में उन्मत्त (रेबीज-ग्रस्त) कुत्ता २६ विद्यार्थियों को काट लिया । दिंडोशी में एक कुत्ता ४ व्यक्तियों को काटा ।
४. इन आवारा कुत्तों को शीघ्र पकडने की मांग शिवसेना के मुख्य प्रतोद सुनील प्रभु जी ने विधानसभा में की थी । तत्पश्चात् तालिका अध्यक्ष समीर कुणावार जी ने शासन को इस पर शीघ्रता से निर्णय लेने के आदेश दिए ।
संपादकीय भूमिकास्वतंत्रता के ७८ वर्षों के पश्चात् भी आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान न कर पाने वाली सभी दल की सरकारों के लिए यह लज्जाजनक है ! |
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
Mumbai Local Murder : मुंबई में लोकल रेल में सामान्य कारण से यात्री की हत्या, आरोपी बंदी ।
महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis